फुलवारीशरीफ : फुलवारी में वार्ड 26 की पार्षद के घर फायरिंग, दो बदमाश धराये
Updated at : 08 Aug 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन

गोलीबारी होते ही इलाके में मची अफरा-तफरी घटना का कारण स्पष्ट नहीं फुलवारीशरीफ : इसापुर में नगर पर्षद के वार्ड 26 की पार्षद रशीदा खातून, पति मो नइम के फेडरल कॉलोनी स्थित घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. लोगों के मुताबिक बदमाशों ने वार्ड पार्षद के घर पर तीन […]
विज्ञापन
गोलीबारी होते ही इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना का कारण स्पष्ट नहीं
फुलवारीशरीफ : इसापुर में नगर पर्षद के वार्ड 26 की पार्षद रशीदा खातून, पति मो नइम के फेडरल कॉलोनी स्थित घर पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. लोगों के मुताबिक बदमाशों ने वार्ड पार्षद के घर पर तीन राउंड फायरिंग की.
गोलीबारी होते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. बदमाशों ने फायरिंग कर भागना चाहा तो स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया. पकड़े गये बदमाशों में नया टोला निवासी रिजवी और सिट्टू हैं, जबकि भागने में कामयाब होने वाला बदमाश मो शाहिद भी नया टोला का ही रहने वाला है.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और उनकी बाइक को जब्त कर थाने ले गयी. गोलीबारी करने का करण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस के मुताबिक वार्ड पार्षद रशीदा खातून का पति मो नईम भी अपराधिक छवि का रहा है और कई बार जेल जा चुका है .गोलीबारी करने वाले बदमाशों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




