पटना : बीच सड़क के खुले मैनहोल कभी भी लील सकते हैं जिंदगी

Updated at : 03 Aug 2018 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : बीच सड़क के खुले मैनहोल कभी भी लील सकते हैं जिंदगी

पानी निकालने के लिए खोला मैनहोल, रोज कई लोग हो रहे हैं दुर्घटनाग्रस्त पटना : राजधानी के बांकीपुर व कंकड़बाग अंचल के दर्जनों इलाकों में जलजमाव की समस्या को खत्म करने के लिए जगह-जगह मैनहोल खोल दिये थे. अब यही मैनहोल लोगों के लिए संकट बन गये हैं. दरअसल पानी निकलने के बाद निगम कर्मी […]

विज्ञापन
पानी निकालने के लिए खोला मैनहोल, रोज कई लोग हो रहे हैं दुर्घटनाग्रस्त
पटना : राजधानी के बांकीपुर व कंकड़बाग अंचल के दर्जनों इलाकों में जलजमाव की समस्या को खत्म करने के लिए जगह-जगह मैनहोल खोल दिये थे. अब यही मैनहोल लोगों के लिए संकट बन गये हैं. दरअसल पानी निकलने के बाद निगम कर्मी मैनहोल पर ढक्कन चढ़ाना भूल गये हैं. जलजमाव वाले इलाकों में दर्जनों मैनहोल खुले हैं.
इन मैनहोलों के कारण रोजाना दो-चार लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. गनीमत यह है कि अभी कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. अलबत्ता आने वाले समय में कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, क्योंकि पानी लगातार बरस रहा है, अगर ये बंद नहीं किये गये तो मैनहोल मौत के कुएं साबित हो सकते हैं.
कांग्रेस मैदान रोड : बांकीपुर अंचल क्षेत्र के कदमकुआं इलाके में कांग्रेस मैदान रोड है. इस रोड पर दो फुट पानी जमा था. इस पानी को निकालने को लेकर दो-तीन मैनहोलों के ढक्कन खोल दिये गये. बारिश खत्म होने के दूसरे दिन सड़क से पानी निकल गया. लेकिन, सड़क के बीचोबीच दो मैनहोल खुले हैं.
लोदीपुर व पुलिस लाइन : लोदीपुर की मुख्य सड़क से पानी निकालने को लेकर निगम कर्मियों ने सड़क के मैनहोल खोल दिये थे. ढक्कन मैनहोल के बगल में छोड़ दिये गये हैं. वहीं, पुलिस लाइन के समीप सड़क के बगल में मैनहोल खुले हैं, जिन पर ढक्कन चढ़ा ही नहीं है.
जगत नारायण रोड : कदमकुआं के जगत नारायण रोड. इस रोड से बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं आते-जाते हैं. इसके बावजूद सड़क के बीचोबीच मैनहोल खुले हैं. शाम होते खुले मैनहोल और खतरनाक हो जाते हैं, क्योंकि सड़क पर स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं. शाम होते ही सड़क पर अंधेरा पसर जाता है.
अशोक नगर, रामलखन पथ व संजय नगर
कंकड़बाग अंचल क्षेत्र के अशोक नगर रोड नंबर-आठ बी, रामलखन पथ, इंदिरा नगर और संजय नगर में गुरुवार की शाम तक जलजमाव की समस्या बनी हुई है. अशोक नगर और रामलखन पथ से पानी निकालने को लेकर निगम कर्मियों ने जगह-जगह मैनहोल के ढक्कन हटा दिये.
जलजमाव वाली सड़क पर चार-पांच खुले मैनहोल दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं. वहीं, संजय नगर मुख्य सड़क पर निर्माणाधीन बॉक्स नाला है. इस नाले का सरिया बाहर तक निकला है, जिससे रोजाना दो-चार लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. इसके बावजूद निगम प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन