पटना : किफायती मकान बनायेगा नगर निगम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : निगम क्षेत्र में दर्जनों स्लम बस्तियों में लाखों शहरी गरीब परिवार रहते हैं. इन्हें बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए राजीव आवास और हाउस फॉर ऑल योजना लागू की गयी थी, लेकिन ये योजनाएं ठीक से धरातल पर नहीं उतरी. ऐसे में अब निगम प्रशासन गरीबों के लिए खुद किफायती मकान बनाने जा […]
विज्ञापन
पटना : निगम क्षेत्र में दर्जनों स्लम बस्तियों में लाखों शहरी गरीब परिवार रहते हैं. इन्हें बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए राजीव आवास और हाउस फॉर ऑल योजना लागू की गयी थी, लेकिन ये योजनाएं ठीक से धरातल पर नहीं उतरी.
ऐसे में अब निगम प्रशासन गरीबों के लिए खुद किफायती मकान बनाने जा रहा है. इसको लेकर पटना साहिब स्टेशन से दक्षिण में लगभग 10 एकड़ का खाली भूखंड चिह्नित किया गया है. किफायती आवास योजना का प्रस्ताव 31 जुलाई को नगर निगम की स्थायी समिति की बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा.
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जायेगी. 10 एकड़ भूखंड पर जी प्लस थ्री फ्लोर की बिल्डिंग बनायी जायेगी, जिसमें किफायती फ्लैट बनेंगे. निगम के अाधिकारिक सूत्रों ने बताया कि किफायती आवास योजना में फंड की कमी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन