अभयानंद द्वारा सुपर 30 के छात्रों की जारी की गयी सूची
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जेईई मेन में शामिल होने वाले हैं छात्र पटना : जेईई मेंस 2019 में शामिल होने वाले अपने 23 छात्रों की सूची को अभयानंद सुपर 30 ने बुधवार को जारी कर दिया. ज्ञात हो कि पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु ने सुपर 30 में पढ़ने वाले छात्रों की सूची को नामांकन के बाद ही जारी […]
विज्ञापन
जेईई मेन में शामिल होने वाले हैं छात्र
पटना : जेईई मेंस 2019 में शामिल होने वाले अपने 23 छात्रों की सूची को अभयानंद सुपर 30 ने बुधवार को जारी कर दिया. ज्ञात हो कि पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष दिव्यांशु ने सुपर 30 में पढ़ने वाले छात्रों की सूची को नामांकन के बाद ही जारी करने की मांग पूर्व डीजीपी अभयानंद और आनंद कुमार से की थी. इसी क्रम में अभयानंद सुपर 30 प्रबंधन ने अगले साल जेईई में शामिल होने वाले छात्रों के नाम को जारी किया.
इस सूची में छात्रों नाम के साथ उनके पैतृक निवास का पता, अभिभावकों के नाम तथा तथा पत्राचार के पते के साथ ही मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है. बुधवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में अभ्यानंद ने कहा कि उनके यहां की पूरी व्यवस्था पारदर्शी है और वो एकेडमिक मेंटर के तौर पर सुपर 30 से जुड़े हैं.
उर्मिला सिंह प्रताप धारी सिन्हा फाउंडेशन के ट्रस्टी एडी सिंह बच्चों के रहने के अलावा अन्य खर्च का वहन करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि मगध सुपर 30 और रहमानी सुपर 30 से भी वे एकेडमिक मेंटर के तौर पर जुड़े हुए हैं. प्रेस वार्ता में उन्होंने आनंद कुमार द्वारा इस साल आइआइटी प्रवेश परीक्षा में सफल 26 छात्रों की सूची जारी नहीं करने समेत उनसे जुड़े किसी भी प्रश्न का जवाब देने से इंकार करते हुए कहा कि उनके पास खुद से जुड़े सवालों का ही जवाब है.
सूची में शामिल छात्र
स्नेहा सौम्या, निकिता शर्मा, दिव्यांशु कुमार, मयंक कुमार, मयंक कुमार द्वितीय, सब्यसाची, प्रिंस राज, अभिषेक कुमार, हर्षित आलोक, सत्यम कुमार, साहित्यम सुरभय, रूपेश कुमार, अनुभव कुमार, अभिषेक तिवारी, आर्यन दुबे, अमन कुमार, गुलशन कुमार, रीति रंजन, अंकित कुमार, रवि कुमार, अनुराग सिंह, नंदन कुमार व विशाल कुमार.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन