भाकपा-माले की बिहार स्थायी समिति की बैठक आज

Updated:
विज्ञापन

पटना : भाकपा–माले की राज्य स्थायी समिति की एक दिवसीय बैठक सोमवार को राज्य कार्यालय में होगी. बैठक में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और 27 सितंबर को आयोजित भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारियों पर चर्चा होगी. माले राज्य सचिव ने कहा है कि भोजपुर के […]

विज्ञापन
पटना : भाकपा–माले की राज्य स्थायी समिति की एक दिवसीय बैठक सोमवार को राज्य कार्यालय में होगी. बैठक में पार्टी महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और 27 सितंबर को आयोजित भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारियों पर चर्चा होगी.
माले राज्य सचिव ने कहा है कि भोजपुर के अगिआंव में भाकपा–माले व अखिल भारतीय किसान महासभा के नेतृत्व में चले आंदोलन के बाद प्रशासन ने नहर में पानी तो छोड़ा लेकिन हमारी पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य मनोज मंजिल व अन्य 40 आंदोलनकारी किसानों पर आंदोलन के दौरान रोड जाम करने और सरकारी काम में अवरोध पैदा करने के मामले में मुकदमा दायर कर दिया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन