हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
तीन दिन पहले बदमाशों ने मारी थी गोली पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के बेगमा की हवेली पानी टंकी मुहल्ला में बीते 28 जून की रात को बंटी को गोली मारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को परिजन व मुहल्ले के लोग सड़क पर उतर आये. आक्रोशित लोगों ने बांस- […]
विज्ञापन
तीन दिन पहले बदमाशों ने मारी थी गोली
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के बेगमा की हवेली पानी टंकी मुहल्ला में बीते 28 जून की रात को बंटी को गोली मारने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को परिजन व मुहल्ले के लोग सड़क पर उतर आये. आक्रोशित लोगों ने बांस- बल्ला लगा कर सड़क पर आगजनी करते हुए अशोक राजपथ को खाजेकलां पानी टंकी के समीप में जाम कर दिया. सड़क कर रहे लोग घायल बंटी के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे.
आक्रोशित लोगों ने बताया कि पुलिस की सुस्ती के कारण हमले में नामजद बनाये गये आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं. परिवार वालों को धमका रहे हैं. इसी बीच सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची खाजेकलां थाने की पुलिस से भी लोगों की कहासुनी हुई.सुबह 11 बजे के लगभग सड़क पर उतरे लोगों को बाद में पुलिस ने समझा कर शांत कराया.
थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है. बताते चलें कि बीते 28 जून की रात को बेगमा की हवेली मुहल्ला निवासी श्रवण साह के पुत्र बंटी कुमार को बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर दिया था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन