पटना : बीपीएल को रेलवे दे किराये में छूट : प्रो रणवीर नंदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जदयू के वरिष्ठ नेता सह विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन ने गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले (बीपीएल) लोगों के लिए रेलवे किराये में छूट की मांग की है. उन्होंने कहा कि नया फरमान बेटिकट यात्रियों को लेकर है, जिसमें एक हजार का फाइन वसूलने की योजना है. यह गरीबों के प्रति अन्याय […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के वरिष्ठ नेता सह विधान पार्षद प्रो रणवीर नंदन ने गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले (बीपीएल) लोगों के लिए रेलवे किराये में छूट की मांग की है. उन्होंने कहा कि नया फरमान बेटिकट यात्रियों को लेकर है, जिसमें एक हजार का फाइन वसूलने की योजना है. यह गरीबों के प्रति अन्याय है. ऐसी आर्थिक दंड नीति लागू करने से पहले पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान चलाना होगा. बेटिकट यात्री गरीब ही होते हैं.
प्रो नंदन ने कहा कि ऐसे फाइन थोप देने से पहले रेल मंत्रालय को जागरूकता पर विशेष ध्यान देना होगा. रेलवे पहले यह देख ले कि वह यात्रियों को वैसी सुविधाएं देता है जिसके लिए हर दिन बड़ी कमाई रेलवे प्रशासन द्वारा किया जाता है. सार्वजनिक क्षेत्र में प्राॅफिट-लाॅस की बैलेंस शीट लागू करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. रेल मंत्रालय इन दिनों ऐसी ही बैलेंस शीट लेकर योजनाएं बना रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन