Advertisement
पटना : सुबह आठ बजे होगी गांधी मैदान में ईद की नमाज
पटना :गांधी मैदान में होने वाले ईद के नमाज को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि बुधवार को मैदान का जायजा लेंगे. इस दौरान गांधी मैदान में विधि-व्यवस्था व साफ-सफाई की जानकारी ली जायेगी. इसके अलावा जरूरत के अनुसार सुधार होंगे. गौरतलब है कि ईद के दिन सुबह आठ बजे से नौ बजे नमाज पढ़ने का समय […]
पटना :गांधी मैदान में होने वाले ईद के नमाज को लेकर जिलाधिकारी कुमार रवि बुधवार को मैदान का जायजा लेंगे. इस दौरान गांधी मैदान में विधि-व्यवस्था व साफ-सफाई की जानकारी ली जायेगी. इसके अलावा जरूरत के अनुसार सुधार होंगे. गौरतलब है कि ईद के दिन सुबह आठ बजे से नौ बजे नमाज पढ़ने का समय निर्धारण किया गया है.
पटना सिटी : ईद की तैयारियों को लेकर अनुमंडल प्रशासन जुट गया है. एसडीओ राजेश रौशन ने बताया कि ईद को लेकर चिह्नित किये गये स्थानों, ईदगाहों व चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात किये जायेंगे. संवेदनशील स्थलों पर थानाध्यक्षों को कड़ी चौकसी का निर्देश दिया गया है. इधर, मंगलवार को आलमगंज थाना में थानाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में शांति समिति के सदस्यों से कहा गया कि वे अफवाह पर ध्यान नहीं दें. शरारती तत्वों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दें.
थानाध्यक्ष ने बताया कि आपसी सौहार्द व भाईचारे के बीच त्योहार को मनाएं. थानाध्यक्ष ने बताया कि बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है.
इधर, चौक थाना में भी थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मिलजुल कर ईद मनाने की बात कही गयी. बैठक में नवल किशोर सिन्हा, प्रदीप काश, रवि रंजन व रामजी योगेश समेत अन्य उपस्थित थे. बुधवार को एसडीओ राजेश रौशन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक होगी.
इन मस्जिदों में पढ़ी जायेगी ईद की नमाज
फुलवारीशरीफ
खानकाह मुजीबिया 9 बजे
खानकाह फरिदया छोटी खानकाह 9: 15 बजे
शाही संगी मस्जिद 7ः30बजे
नया टोला जामा मस्जिद 7ः 30 बजे
ईसापुर जामा मस्जिद पहली जमात 7: 45 दूसरी जमात 8: 30 बजे
कुर्बान मस्जिद 7ः15 बजे
हारुण नगर सेक्टर टू जामा मस्जिद 8: 00 बजे
हारुण नगर छोटी मस्जिद 8: 15
हारुण नगर सेक्टर वन 8: 30 बजे
नौहसा जामा मस्जिद 8: 15
उसमान नगर नौहसा 7:45
नूरी मस्जिद 7: बजे
अबूबकर मस्जिद 7: 30 बजे
काजी नगर मस्जिद 7: 45 बजे
मिंहाज नगर जामा मस्जिद 8ः 15 बजे
अलबा काॅलोनी जामा मस्जिद 8: 00बजे
रहमत नगर जामा मस्जिद 8: 00बजे
भूसौला दानापुर 8: 30 बजे
जानीपुर जामा मस्जिद 7:45 बजे
खलीलपुरा जामा मस्जिद 8: 00 बजे
पटना िसटी :
शिया समुदाय की यहां होगी नमाज
हजन साहिब मस्जिद पश्चिम दरवाजा 10 बजे.
कबूतरी मस्जिद काठ के पुल 8.00 बजे
बौली इमामबाड़ा मस्जिद 9.00 बजे
गुलजारबाग वक्फ स्टेट 10.00 बजे
नौजर कटरा मस्जिद 10.30 बजे
पत्थर की मस्जिद 9.00 बजे
चोआ लाल की गली मस्जिद 8.30 बजे
मुरादपुर मस्जिद 9.00 बजे
हाजीपुर नवादा कला 10.30 बजे
ईद की नमाज (सुन्नी समुदाय)
खानकाह फैयाजिया सिमली 8.30 बजे
खानकाह पीरदमरिया 9.00 बजे
वारगाहे इश्क तकिया शरीफ मीतन घाट 9.00 बजे
शाही ईदगाह गुलजारबाग 8.00 बजे
खानकाह इमादिया मंगल तालाब 7.30 बजे
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement