36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पटना : शाही का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री एलपी शाही का रविवार को दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना […]

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री एलपी शाही का रविवार को दीघा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीघा घाट पर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया तथा पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. दीघा घाट पर स्व एलपी शाही के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि संपन्न हुई. उनके पौत्र हर्ष शाही ने उन्हें मुखाग्नि दी.
इस मौके पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद अखिलेश सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, बिहार कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा सहित अनेक राजनेता, अधिकारीगण, उनके निकट संबंधी व अन्य लोग उपस्थित थे. इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व एलपी शाही के बोरिंग रोड स्थित उनके आवास पर जाकर पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.
मुख्यमंत्री ने उनकी बहू वीणा शाही, पुत्री उज्ज्वला शाही, पौत्र हर्ष शाही एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें दुख की इस घड़ी में सांत्वना दी. अंतिम संस्कार के पूर्व स्व एलपी शाही का पार्थिव शरीर विधानसभा लाया गया, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद अरुण कुमार, राज्यसभा सदस्य अखिलेश सिंह, विधायक श्याम रजक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी.
सदाकत आश्रम में शाही को नम आंखों से दी गयी विदाई
पटना : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ललितेश्वर प्रसाद शाही के पार्थिव शरीर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में लाया गया. यहां उनके दर्शन के लिए कांग्रेसियों की भीड़ उमड़ी. कांग्रेसी नेताओं ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी. इस मौके पर बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, राजेश लिलौटिया, वीरेंद्र सिंह राठौड़, कौकब कादरी, डाॅ शकील अहमद, डॉ मदन मोहन झा, चंदन बागची, विश्वमोहन शर्मा, विजय शंकर दुबे आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें