Advertisement
पटना : राष्ट्र निर्माण व संस्कृति बचाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका : मृदुला
पटना : गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने कहा कि सदियों से महिलाओं की राष्ट्र निर्माण व संस्कृति बचाने में बड़ी भूमिका रही है. अर्द्धनारीश्वर की तरह वे हमेशा पुरुषों के कंधे से कंधा मिला कर चली हैं. उनकी संवेदनशीलता, संघर्ष से लेकर व्यक्तित्व में वह सारे गुण रहे हैं, जो राष्ट्र के साथ ही […]
पटना : गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने कहा कि सदियों से महिलाओं की राष्ट्र निर्माण व संस्कृति बचाने में बड़ी भूमिका रही है. अर्द्धनारीश्वर की तरह वे हमेशा पुरुषों के कंधे से कंधा मिला कर चली हैं. उनकी संवेदनशीलता, संघर्ष से लेकर व्यक्तित्व में वह सारे गुण रहे हैं, जो राष्ट्र के साथ ही उसकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में सहायक होती है. सिन्हा रविवार को विधान परिषद एनेक्सी सभागार में डॉ शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव स्मारक व्याख्यानमाला को संबोधित कर रही थीं. ‘
राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्निर्माण में महिलाओं की भूमिका ‘ विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि संविधान बनाते वक्त अनपढ़ महिलाओं को भी मतदान का अधिकार दिया गया. यह दिखाता है कि महिलाओं के विकास को लेकर देश कितना चिंतित रहा. पीढ़ियां बदलने के साथ ऊपरी तौर पर महिलाओं में बदलाव दिखा है, लेकिन उनके अंदर की संवेदनशीलता, रचनाधर्मिता, ममता, पीड़ा में कोई बदलाव नहीं आया है. यह देख कर खुशी होती है कि पुरुष भी महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं.
नारी सम्मान की रही है भारतीय परंपरा
मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि शैलेंद्र जी की स्मृति के मौके पर हमें उनके काम को आगे बढ़ाने व उपलब्धियों को सहेजने का संकल्प लेना चाहिए. हर महिला के अंदर अात्मविश्वास होना बहुत ही जरूरी है. केंद्रीय कानून व आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भारतीय परंपरा हमेशा नारी सम्मान की रही है.
उन्होंने कहा कि नारी से भेदभाव करने वालों को मंदिरों में जाकर देखें कि देवी के कितने रूपों की उपासना होती है. नारी शक्ति के यह रूप भारत की आध्यात्मिक शक्ति को दर्शाते हैं. वर्तमान भारत में आईटी के क्षेत्र में 33 फीसदी महिलाएं कार्यरत हैं.
मंगल यान की वैज्ञानिक से लेकर फाइटर प्लेन चलाने का काम महिलाएं कर रही हैं. उन्होंने जेपी क्रांति में शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की भूमिका को भी याद किया. इस मौके पर पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व विधान पार्षद किरण घई सिन्हा, विधायक अरुण सिन्हा, संजीव चौरसिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल सिंह व मेयर सीता साहू भी मौजूद रहीं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement