Advertisement
फतुहा में 137 किलो गांजा बरामद
त्रिपुरा से वैशाली ले जाया जा रहा था गांजा , पांच गिरफ्तार फतुहा : स्थानीय थाना के पास रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने एक बोलेरो को जब्त किया, जिसमें 137 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गाड़ी से त्रिपुरा और […]
त्रिपुरा से वैशाली ले जाया जा रहा था गांजा , पांच गिरफ्तार
फतुहा : स्थानीय थाना के पास रविवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर फतुहा थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने एक बोलेरो को जब्त किया, जिसमें 137 किलो गांजा बरामद किया गया. साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. गाड़ी से त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित नेशनल रोडवेज के ऑन ड्यूटी का नेम प्लेट भी बरामद किया. बरामद गांजे की कीमत 13 लाख रुपये बतायी जाती है.
फतुहा थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि सूचना मिली कि गांजे की एक बड़ी खेप अगरतला (त्रिपुरा) से वैशाली के बिदुपुर फतुहा के रास्ते जाने वाली है. सूचना मिलते ही जाल बिछा कर कार्रवाई की गयी. गिरफ्तार लोगों की पहचान शुकू सरकार, मणिक सिंह, सोनपर राम विश्वास और गोविंद घोष (चालक) सिलीगुड़ी के रूप में हुई है,जबकि गांजे की डिलीवरी लेने वाले एक युवक को नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह से गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान अवधेश कुमार बिदुपुुर (वैशाली) के रूप में हुई है. गांजा बोलेरो के ऊपर समान रखने वाले शेड में बॉक्स बना कर रखा गया था
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement