Advertisement
बिहार : समय सीमा के भीतर भूमि विवाद का मामला निबटेगा : विजय सिन्हा
पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर निबटारा के लिए सक्षम पदाधिकारियों को जवाबदेह बनना होगा. सिन्हा शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में जमीन के अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों को देखते हुए ये बात […]
पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर निबटारा के लिए सक्षम पदाधिकारियों को जवाबदेह बनना होगा. सिन्हा शुक्रवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में जमीन के अतिक्रमण से संबंधित शिकायतों को देखते हुए ये बात कहीं.
श्रम मंत्री ने कहा कि थाना और प्रखंड स्तर पर अधिकारियों को यह तय करना होगा कि एक ही मामले के निबटारे में आमजनों को लगातार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. उनके संज्ञान में कई मामले आये हैं, जो पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की देन माने जा रहे हैं. सरकार के स्तर पर पदाधिकारियों की निगरानी की जायेगी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement