Advertisement
बिहार : नीतीश को लुटियंस दिल्ली में आलीशान बंगला मिला
नयी दिल्ली : राजद और कांग्रेस के साथ रिश्ते तोड़ कर सत्तारूढ़ राजग में शामिल होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लुटियंस दिल्ली में एक आलीशान बंगला आवंटित किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष को 6 के कामराज मार्ग पर बंगला […]
नयी दिल्ली : राजद और कांग्रेस के साथ रिश्ते तोड़ कर सत्तारूढ़ राजग में शामिल होने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लुटियंस दिल्ली में एक आलीशान बंगला आवंटित किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष को 6 के कामराज मार्ग पर बंगला आवंटित किया है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हर राज्य के लिए बंगलों का एक कोटा है और उसके आधार पर मुख्यमंत्री के नाते नीतीश कुमार को आवास दिया गया है. साल 2001 से 2004 तक राजग सरकार में रेल मंत्री रहते अपने कार्यकाल में नीतीश यहां अकबर रोड पर एक बड़े बंगले में रहते थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement