17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बिहार : जदयू के आठ हजार मास्टर ट्रेनर प्रखंडों में देंगे प्रशिक्षण

प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश पदाधिकारियों को सभी प्रखंडों में एक साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का दिया था निर्देश पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार पार्टी एक लाख 51 हजार सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षण देने के अभियान में जुट गयी है. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण […]

प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश पदाधिकारियों को सभी प्रखंडों में एक साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का दिया था निर्देश
पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देशानुसार पार्टी एक लाख 51 हजार सक्रिय सदस्यों को प्रशिक्षण देने के अभियान में जुट गयी है. प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश पदाधिकारियों को सभी प्रखंडों में 25 फरवरी को एक साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया था.
इसके लिए पार्टी द्वारा आठ हजार मास्टर ट्रेनर तैयार किये गये हैं. साथ ही सभी प्रखंडों के लिए टीम गठित कर ली गयी है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह ने प्रशिक्षण को लेकर 10-13 फरवरी को मास्टर ट्रेनरों का विशेष सत्र आयोजित किया है.
13 विषयों पर दिया जायेगा प्रशिक्षण
एक अणे मार्ग में संपन्न हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दिसंबर में चले 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा था कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का विस्तार पंचायत स्तर तक हो, ताकि हर कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों और विचारों से अवगत रहें. साथ ही सरकार द्वारा चलाये जा रहे समाज सुधार अभियान, सात निश्चय कार्यक्रम एवं लोक शिकायत अधिकार अधिनियम जैसे कानून का लाभ आम लोगों तक पहुंच सके. जदयू नेतृत्व द्वारा 13 विषयों को प्रशिक्षण के लिए चुना गया है, जिसमें पार्टी की विचारधारा, सामाजिक सद्भाव, आत्म एवं नेतृत्व विकास, सोशल मीडिया, संगठन एवं चुनाव प्रबंधन, सात निश्चय, कानून का राज, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम कानून, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सरोकार (शराबबंदी व पूर्ण नशाबंदी, दहेजबंदी, बाल विवाह-बंदी एवं कन्या-सुरक्षा), दलित सशक्तीकरण, अतिपिछड़ा सशक्तीकरण एवं अल्पसंख्यक सशक्तीकरण शामिल हैं. राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) आरसीपी सिंह ने कहा कि इन विषयों के अतिरिक्त कृषि, युवा, बूथ मैनेजमेंट आदि विषयों पर भी अलग से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें