17.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मुंबई के गौरव में मराठी मानुष के समान ही बिहारियों का योगदान : पूनम महाजन

पटना : भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद पूनम महाजन ने रविवार को कहा कि मुंबई के गौरव-विकास में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का योगदान ‘मराठी मानुष’ के बराबर है. भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा पंचायती राज और ​नगर निकायों के नव निर्वाचित युवा सदस्यों के लिए रविवार […]

पटना : भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद पूनम महाजन ने रविवार को कहा कि मुंबई के गौरव-विकास में बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों का योगदान ‘मराठी मानुष’ के बराबर है. भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई द्वारा पंचायती राज और ​नगर निकायों के नव निर्वाचित युवा सदस्यों के लिए रविवार को यहां आयोजित ‘युवा जनप्रतिनिधि सम्मान’ समारोह को संबोधित करते हुए पूनम ने कहा कि मुंबई को आगे ले जाने में वहां की जनता में जितना योगदान मराठी मानुष का है, उतना ही योगदान बिहार और उत्तर प्रदेश से वहां गये लोगों का है. उन्होंने कहा कि मुंबई की शान जितना मराठी मानुष हैं, उतनी ही मुंबई की शान मेरे बिहार और उत्तरप्रदेश की जनता हैं. पूनम ने कहा कि मनसे का क्रोध, अपने ऊपर पथराव और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया, पर वे अपने इस विचार पर दृढ़ रहीं कि बिहार और मुंबई में रहनेवाले सभी भारतीय हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र की राजग सरकार ने पिछली यूपीए सरकार से छह गुना अधिक 14 वें वित्त आयोग के माध्यम से पंचायत और शहरी निकाय को छह गुणा अधिक राशि दी. उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों के लिए पांच साल 2015-20 के बीच की अवधि के लिए 26,000 करोड़ रुपये दिये हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें