22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सरयू प्रसाद सिन्हा के निधन पर शिक्षा जगत शोकाकुल

पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष सरयू प्रसाद सिन्हा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया. वे लगभग दो दशकों तक संघ के कोषाध्यक्ष पद पर रहे. संयुक्त बिहार में रांची जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रहे. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के […]

पटना : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष सरयू प्रसाद सिन्हा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद 90 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया. वे लगभग दो दशकों तक संघ के कोषाध्यक्ष पद पर रहे. संयुक्त बिहार में रांची जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रहे. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता अभिषेक कुमार ने बताया कि औरंगाबाद के मुड़वा गांव के रहनेवाले स्व. सरयू प्रसाद सिन्हा संयुक्त बिहार में गुमला स्थित राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, पालकोट में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. सोमवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा. बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह विधान पार्षद केदारनाथ पांडेय व महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने शोक व्यक्त किया है.
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर उनके सम्मान में संघ का झंडा वर्तमान कोषाध्यक्ष नर्मदेश्वर शर्मा ‘पन्ना’ ने उनके पार्थिव शरीर पर प्रदान कर संघ की ओर से श्रद्धांजलि दी. सरयू प्रसाद सिन्हा ने निधन पर संघ के प्रेस प्रबंधक वामेश्वर शर्मा, पटना प्रमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव चंद्रकिशोर कुमार, पटना जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सुधीर कुमार, गया जिला सचिव डॉ अनुज कुमार ने शोक व्यक्त किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें