BREAKING NEWS
नशे में पंचायत सचिव समेत सात गिरफ्तार
मसौढ़ी : धनरूआ पुलिस ने शुक्रवार की शाम थाना के दरियापुर मुसहरी में छापेमारी कर प्रखंड की देवदहा पंचायत के पंचायत सचिव अनिल सिंह को सात अन्य शराबियों के साथ शराब के नशे में गिरफ्तार किया. बाद में ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हो जाने के बाद उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी […]
मसौढ़ी : धनरूआ पुलिस ने शुक्रवार की शाम थाना के दरियापुर मुसहरी में छापेमारी कर प्रखंड की देवदहा पंचायत के पंचायत सचिव अनिल सिंह को सात अन्य शराबियों के साथ शराब के नशे में गिरफ्तार किया.
बाद में ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हो जाने के बाद उनके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी. बताया जाता है कि पंचायत सचिव अनिल कुमार शुक्रवार की शाम दरियापुर मुसहरी में महुआ शराब का सेवन कर रहे थे तभी पुलिस की रेड पड़ गयी और अन्य सात शराबियों के साथ उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement