23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

निगम कर्मियों ने किया मुख्यालय का घेराव

पटना : सोमवार को मोर्यालोक परिसर में निगम मुख्यालय के नीचे धरना प्रदर्शन व मुख्यालय का घेराव किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मियों ने काम बंद का निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. धरना प्रदर्शन का आयोजन पटना नगर निगम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ की […]

पटना : सोमवार को मोर्यालोक परिसर में निगम मुख्यालय के नीचे धरना प्रदर्शन व मुख्यालय का घेराव किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कर्मियों ने काम बंद का निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और निगम प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. धरना प्रदर्शन का आयोजन पटना नगर निगम चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ की ओर से आयोजन किया गया था.
निगम कर्मी 24 हजार न्यूनतम वेतन देने, दैनिक मजदूरी निर्धारित करने, दैनिक मजदूरी पर कई वर्षों से काम कर रहे निगम कर्मियों को नियमित करने की मांग को लेकर दिन भर से धरना प्रदर्शन के बाद अपर नगर आयुक्त संजय दूबे से मुलाकात की.
यूनियन नेताओं ने कहा कि अगर 35 सूत्रीय मांग को पूरा नहीं किया जाता, तो 13 नवंबर से निगम कर्मी हड़ताल करेंगे. धरना प्रदर्शन के कारण दिन भर मौर्यालोक में ट्रैफिक व आवागमन बाधित रहा, लोगों को परेशानी हुई.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें