Advertisement
जाली चेक से सीओ के खाते से निकाले 1.86 लाख
मोकामा : मोकामा अंचल के बैंक खाते से जालसाजों ने 1.86 लाख की राशि निकाल ली. दिल्ली के काॅर्पोरेशन बैंक में जाली चेक जमा कर यह हेराफेरी की गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोकामा अंचल का खाता स्थानीय एसबीआई शाखा में है. खाते से रुपये निकासी का मैसेज पढ़ कर सीओ को फर्जीवाड़े का एहसास […]
मोकामा : मोकामा अंचल के बैंक खाते से जालसाजों ने 1.86 लाख की राशि निकाल ली. दिल्ली के काॅर्पोरेशन बैंक में जाली चेक जमा कर यह हेराफेरी की गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोकामा अंचल का खाता स्थानीय एसबीआई शाखा में है. खाते से रुपये निकासी का मैसेज पढ़ कर सीओ को फर्जीवाड़े का एहसास हुआ. उन्होंने बैंक से खाते का विवरण निकाला, तो सच्चाई सामने आ गयी. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. पुलिस इसकी छानबीन में जुटी है. सीओ जयकृष्ण प्रसाद ने जानकारी दी कि चेक संख्या 560999 से 1,86,600 की राशि दूसरे खाते में भेजी गयी है, जबकि यह चेक अंचल कार्यालय में सादा पड़ा है.
कई दिनों से अंचल के खाते में राशि नहीं थी. पिछले दिनों चार लाख की राशि मृतक के आश्रित को देने के लिए प्रखंड के खाते से ट्रांसफर करायी गयी थी. इसकी भनक जालसाजों को लग गयी. इससे कयास लग रहा है कि राशि की हेराफेरी में बैंककर्मियों की संलिप्तता हो सकती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement