Advertisement
पटना : ‘उपेंद्र के रहते शिक्षा सुधार की बात बेमानी’
पटना : रालोसपा (अरुण गुट) ने गांधी मैदान में आयोजित शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. रालोसपा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम पुकार सिन्हा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, प्रधान महासचिव अवधेश कुशवाहा, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो विधान चंद्र भारती व पार्टी प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि […]
पटना : रालोसपा (अरुण गुट) ने गांधी मैदान में आयोजित शिक्षा सुधार संकल्प महासम्मेलन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. रालोसपा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम पुकार सिन्हा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद चौधरी निषाद, प्रधान महासचिव अवधेश कुशवाहा, शिक्षक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो विधान चंद्र भारती व पार्टी प्रवक्ता मनोज लाल दास मनु ने कहा कि केंद्र में उपेंद्र कुशवाहा के शिक्षा मंत्री रहते शिक्षा सुधार की बात करना राज्य के साथ बेमानी है.
उपेंद्र कुशवाहा को बिहार की जनता को यह बताना चाहिये कि शिक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार या अधिकारियों से कब बात की. शिक्षा में सुधार लाने के लिए कौन साफाॅर्मूला दिया था जिस पर सरकार द्वारा कोई अमल नहीं किया गया. रालोसपा नेताओं ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दायित्व दिया है उसमें वे पूरी तरह विफल साबित हुए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement