Advertisement
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया ग्यारह लाख रुपये का अंशदान
पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी की ओर से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य हेतु ग्यारह लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा. बिहार में आयी वर्तमान आपदा के लिए प्राप्त होने वाला यह पहला अंशदान है. मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को […]
पटना : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी की ओर से बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य हेतु ग्यारह लाख का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा. बिहार में आयी वर्तमान आपदा के लिए प्राप्त होने वाला यह पहला अंशदान है. मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी को अंशदान करने के लिए धन्यवाद दिया तथा उनकी इस सामाजिक पहल की सराहना की.
मुख्यमंत्री ने कहा कि विपदा के समय हम सबको अपनी संवेदनशीलता को प्रदर्शित करना चाहिए और पीड़ितों की सेवा में बढ़-चढ़कर हाथ बंटाना चाहिए. इस अवसर पर जल संसाधन तथा योजना एवं विकास मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, भाजपा संगठन के महामंत्री नागेंद्र, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार व मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement