Advertisement
जापान की इच्छा, टोक्यो से बोधगया हो सीधी उड़ान
जापान के आर्थिक, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री ने सीएम से मुलाकात की पटना : आनेवाले दिनों में बोध गया से जापान की राजधानी टोक्यो की सीधी उड़ान संभव हो सकती है. एक दिन के लिए पटना आये जापान के आर्थिक, व्यापार और उद्योग राज्य मंत्री योसुके टकागी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]
जापान के आर्थिक, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री ने सीएम से मुलाकात की
पटना : आनेवाले दिनों में बोध गया से जापान की राजधानी टोक्यो की सीधी उड़ान संभव हो सकती है. एक दिन के लिए पटना आये जापान के आर्थिक, व्यापार और उद्योग राज्य मंत्री योसुके टकागी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिल कर उनसे आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की. जापान के मंत्री ने मुख्यमंत्री से शुक्रवार की शाम 1, अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर आठ सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ शिष्टाचार मुलाकात की. जापान के आर्थिक, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री योसुके टकागी ने बिहार में फूड प्रोसेसिंग यूनिट तथा पर्यटन के क्षेत्र में पर्याप्त संभावनाओं को देखते हुये मुख्यमंत्री से इस पर विस्तार से चर्चा की.
उन्होंने जापान द्वारा इन क्षेत्रों में बिहार को आवश्यक सहयोग देने की आकांक्षा व्यक्त की. उधर, विश्व कौशल दिवस पर शनिवार को बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. अशोक कन्वेंशन सेंटर के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे.
विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेेंगे. मिशन के मुख्य कार्यपालक व श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि श्रम संसाधन मंत्री विजय प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के तौर पर जल संसाधन मंत्री ललन सिंह, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, नगर विकास व आवास मंत्री महेश्वर हजारी तथा समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा भी भाग लेंगी.
मुख्यमंत्री ने बिहार की सांस्कृतिक विरासत के संबंध में भी योसुके टकागी को विस्तारपूर्वक जानकारी दी. जापान के आर्थिक, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को जापान आने का निमंत्रण दिया.
मुख्यमंत्री ने भी जापान के मंत्री को पुन: बिहार आने का निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने उन्हें 1, अणे मार्ग स्थित परिसर में लगाये गये बोधि वृक्ष का भी दर्शन कराया और बोधि वृक्ष के समीप पुष्पाजंलि अर्पित की. इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने जापान के मंत्री योसुके टकागी का बुके भेंटकर स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार और मुख्यमंत्री के सचिव मनीष वर्मा उपस्थित थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement