पटना-गया लोकल ट्रेन में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, ट्रेन में सफर कर रही महिलाएं बनी देवदूत
Bihar News: पटना-गया पैसेंजर ट्रेन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन के तारेगना स्टेशन पहुंचने के पहले ही महिला को लेबर पेन शुरु हो गया. इसके बाद स्टेशन पहुंचने से पहले ही चलती ट्रेन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया.
Bihar News: पटना-गया पैसेंजर ट्रेन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन के तारेगना स्टेशन पहुंचने के पहले ही महिला को लेबर पेन शुरु हो गया. इसके बाद स्टेशन पहुंचने से पहले चलती ट्रेन में महिला ने बच्ची को जन्म दिया. इस दौरान ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने महिला की मदद की. बता दें कि गर्भवती महिला की बिगड़ती तबियत के कारण स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही रुकी जीआरपी ने तत्परता दिखाते हुए फौरन महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल, मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य है.
आपके शहर में
जानकारी के अनुसार महिला की डिलेवरी की तारीख नजदीक आ रही थी. इसलिए उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही महिला को लेबर पेन शुरु हो गया. महिला के पति ने जानकारी दी है कि महिला को डिलेवरी के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे. इसी दोरान महिला की डिलेवरी हो गई. बताया जा रहा है कि महिला को मसौढ़ी अनुमंडल लेकर जाया जा रहा था.
Also Read: अरविंद केजरीवाल को नीतीश कुमार का मिला साथ, CBI के समन पर क्या बोले बिहार के सीएम, जानिए..
गौरतलब है कि ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने महिला को पूरा सहयोग किया. ट्रेन के चालक ने ट्रेन के रुकते ही जीआरपी को सूचना दी. बच्ची के जन्म की वजह से तारेगना स्टेशन पर ट्रेन कुछ समय देरी तक रुकी रही. आम लोग और प्रशासन के सहयोग से महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. बच्ची और मां दोनों स्वस्थ्य है. वहीं, ट्रेन में बच्ची के जन्म से यात्री काफी खुश नजर आए. साथ ही नए माता-पिता भी बच्ची के जन्म से काफी खुश है.
Published By: Sakshi Shiva
Also Read: भोजपुरी हॉट हिरोइन के साथ रोमांस कर चुका ठग गिरफ्तार, एक्टर विनोद यादव ने 600 छात्रों को लगाया चूना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए