Patna News: पटना के मरीन ड्राइव पर अब बस में होगी पार्टी, डबल डेकर बस में मना सकेंगे जन्मदिन और खास मौके

Updated:
विज्ञापन

double decker bus

Patna News: पटना में अब पार्टी के लिए होटल या बैंक्वेट हॉल ढूंढने की जरूरत नहीं. गंगा के किनारे चलती डबल डेकर बस में आप दोस्तों और परिवार के साथ जन्मदिन, एनिवर्सरी या छोटी-सी प्राइवेट पार्टी मना सकते हैं—वो भी शहर के सबसे खूबसूरत नजारों के बीच. बिहार पर्यटन विकास निगम ने शहरवासियों के लिए एक ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसने पटना के टूरिज्म को नया आयाम दे दिया है.

विज्ञापन

Patna News: जेपी गंगा पथ पर चलने वाली डबल डेकर बस अब सिर्फ सैर का जरिया नहीं रही. बिहार पर्यटन विकास निगम ने इसे निजी बुकिंग के लिए भी खोल दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शहरवासी अब इस बस को डेढ़ घंटे के लिए बुक कर सकते हैं और गंगा किनारे घूमते हुए खास मौके सेलिब्रेट कर सकते हैं. एक ट्रिप का किराया 4,000 रुपये तय किया गया है, जो पूरे बस के लिए होगा.

डेढ़ घंटे की सैर, पूरी बस आपकी

नई व्यवस्था के तहत डबल डेकर बस को प्रति ट्रिप बुक किया जा सकेगा. एक ट्रिप की अवधि करीब डेढ़ घंटे की होगी और किराया प्रति ट्रिप के आधार पर लिया जाएगा. इसका मतलब है कि बस में मौजूद सभी सीटें बुक करने वाले समूह के लिए आरक्षित रहेंगी. जन्मदिन, फैमिली गेट-टुगेदर या दोस्तों के साथ छोटी पार्टी के लिए यह एक अनोखा विकल्प बनकर उभरा है.

360 डिग्री नजारा और गंगा की ठंडी हवा

यह डबल डेकर बस दीघा घाट से कंगन घाट तक चलती है. ऊपरी डेक से गंगा का 360 डिग्री नज़ारा, खुली हवा और जेपी गंगा पथ का खूबसूरत नजारा इसे खास बनाता है. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली इस बस में सूर्यास्त के वक्त गंगा किनारे का दृश्य यात्रियों को अलग ही अनुभव देता है.

बस में कुल 40 सीटें हैं. नीचे के डेक पर 20 वातानुकूलित सीटें हैं, जबकि ऊपरी डेक पर 20 खुली सीटें उपलब्ध हैं. यात्रियों की सुविधा के लिए बस में टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक प्रशिक्षित गाइड भी मौजूद रहता है. गाइड दीघा घाट से लेकर जेपी गंगा पथ गोलंबर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी देता है.

आम दिनों में भी किफायती सफर

जो लोग निजी बुकिंग नहीं करना चाहते, उनके लिए यह बस सामान्य सैर के लिए भी उपलब्ध है. आम दिनों में एक तरफ का किराया प्रति व्यक्ति 50 रुपये और दोनों तरफ का किराया 100 रुपये निर्धारित है. इस तरह कम बजट में भी लोग गंगा किनारे घूमने और शहर को नए नजरिये से देखने का आनंद ले सकते हैं.

यह पहल पटना के शहरी पर्यटन को नई पहचान देगी और युवाओं के साथ-साथ परिवारों को भी आकर्षित करेगी. साथ ही साथ नई सेल्फी प्वाइंट के रूप में नई पहचान बनाने में कामयाब होगा.

Also Read: पटना के दीघा घाट पर डूबे दो शख्स, बचाने कोई नहीं उतरा, महिला सिपाही ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन