मात्र तीन हफ्ते में पटना के इस इलाके में बनेगा बनेगा 'ट्रायंगल पार्क', जाम से मिलेगी मुक्ति

Updated at : 16 Feb 2026 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
Triangle Park

Triangle Park

Patna News: पटना जक्शन गोलंबर के पास त्रिभुजाकार पार्क का निर्माण शुरू हो गया है. प्रशासन इस जगह को ग्रीन पब्लिक प्लेस में बदलने की योजना पर काम कर रहा है, जिसे अगले दो से तीन हफ्तों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Patna News: बिहार की राजधानी पटना का हृदय स्थल कहा जाने वाला पटना जंक्शन इलाका अब अपनी पुरानी और भीड़भाड़ वाली छवि को बदलने जा रहा है.

जंक्शन गोलंबर के पास एक बेहद खूबसूरत ‘त्रिभुजाकार पार्क’ (Triangular Park) का निर्माण शुरू हो गया है, जो न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि यात्रियों को सुकून के कुछ पल भी देगा.

अतिक्रमण हटाकर बन रहा नया ग्रीन पार्क

पटना जंक्शन गोलंबर के पास डाकबंगला की ओर से स्टेशन आने वाली सड़क के कोने पर त्रिभुजाकार पार्क का निर्माण शुरू हो गया है. पाल होटल के सामने स्थित इस जगह पर पहले ऑटो चालकों का कब्जा, ठेला दुकानों की भीड़ और अन्य तरह के अतिक्रमण आम बात थी. अब इस पूरे परिसर को खाली कर घेराबंदी की जा रही है ताकि इसे सुव्यवस्थित ग्रीन एरिया के रूप में विकसित किया जा सके.

योजना के अनुसार इस पार्क में ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाएगी. प्रशासन का मानना है कि रोशनी की बेहतर व्यवस्था से यह इलाका रात में भी सुरक्षित और आकर्षक दिखेगा. इससे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों पर शहर की सकारात्मक छवि बनेगी.

स्वच्छता और यातायात दोनों को मिलेगा फायदा

अतिक्रमण हटने से सड़क किनारे अव्यवस्था कम होगी और यातायात सुचारु होने की उम्मीद है. पहले यहां अवैध पार्किंग, दुकानों और भीड़ की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनती थी. पार्क बनने से यह क्षेत्र खुला, साफ और व्यवस्थित नजर आएगा, जिससे स्वच्छता स्तर भी सुधरेगा.

अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी. अधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को समय सीमा के भीतर काम पूरा करने का निर्देश दिया है ताकि परियोजना जल्द जनता के उपयोग में आ सके.

दो से तीन सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य

प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को तेज गति से पूरा करने की योजना बनाई है. अगले दो से तीन हफ्तों में पार्क तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. यदि तय समय पर काम पूरा होता है, तो स्टेशन क्षेत्र में आने वाले यात्रियों को जल्द ही एक नया स्वच्छ और सुंदर सार्वजनिक स्थल मिलेगा.

Also Read: गया-पटना रोड पर सफर होगा आसान, 100 करोड़ की लागत से बनेगा नया रेल ओवर ब्रिज

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन