पटना नगर निगम के सेवानिवृत एवं मृत कर्मियों के परिजनों को कैंप लगाकर उपलब्ध कराई जाएगी राशि, जानें कब

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2022 10:17 PM

विज्ञापन

Patna Municipal Corporation अंचलवार सभी सेवानिवृत कर्मियों की सूची तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध करवा दी गई है. कैंप के पूर्व सेवानिमृत कर्मियों की सूची सभी अंचल कार्यालय एवं नगर निगम मुख्यालय के सूचना पट पर प्रकाशित करने के साथ पटना नगर निगम की बेवसाइट पर भी प्रकाशित कर दी गई है.

विज्ञापन

पटना नगर निगम में लंबित सेवानिवृत पेंशन कर्मियों एवं मृत कर्मियों के सेवांत लाभ राशि की भुगतान अब त्वरित किया जाएगा. सभी लंबित मामलों का निष्पादन कैंप के माध्यम से 25 अगस्त 2022 को नगर निगम मुख्यालय में किया जाएगा. इसको लेकर अंचलवार सभी सेवानिवृत कर्मियों की सूची तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध करवा दी गई है. इसके साथ ही कैंप के पूर्व सेवानिमृत कर्मियों की सूची सभी अंचल कार्यालय एवं नगर निगम मुख्यालय के सूचना पट पर प्रकाशित करने के साथ पटना नगर निगम की बेवसाइट पर भी प्रकाशित कर दी गई है. जिससे सेवांत लाभ से संबंधित कोई दावा- आपत्ति संबंधी निष्पादन हो तो उसे कैंप से पहले दूर किया जाएगा.

बताते चलें कि पटना नगर निगम के कुल 241 कर्मियों को लाभ प्रदान किया जा रहा है. सभी अंचलों के कर्मी भी सुबह 11 बजे से मुख्यालय में अपने सेटअप के साथ मौजूद रहेंगे और तत्काल भुगतान की प्रकिया की जाएगी.

अंचल लाभार्थियों की संख्या कुल राशि

मुख्यालय 18 3,02,42,298

पटना सिटी 50 3,74,42575

अजीमाबाद 44 4,85,42,616

बांकीपुर 32 2,58,43,161

कंकड़बाग 8 62,78,404

नूतन राजधानी अंचल 57 4,01,92,789

पाटलिपुत्र अंचल 15 1,35,36,943

जलापूर्ति अंचल 17 2,07,74,700

कुल लाभार्थी – 241

कुल राशि – 22,28,53,486

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन