कल पटना में मैराथन, गंगा पथ और अटल पथ पर ट्रैफिक रहेगा ठप, जान लें नया रूट प्लान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Patna Marathon : पटना में 15 मार्च को होने वाली पटना मैराथन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन के कारण जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) और अटल पथ की एक लेन पर रविवार की रात 2:30 बजे से सुबह 9 बजे तक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी.

विज्ञापन

Patna Marathon : पटना की सड़कों पर कल यानी 15 मार्च को हजारों कदम एक साथ दौड़ते नजर आएंगे. नशामुक्ति का संदेश देने के लिए आयोजित हो रहे ‘पटना मैराथन’ को लेकर राजधानी में बड़े स्तर पर तैयारी की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस मेगा इवेंट की वजह से शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) और अटल पथ समेत कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. अगर आप कल सुबह घर से बाहर निकलने वाले हैं, तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी नई एडवाइजरी को जरूर देख लें, ताकि आपको जाम और रूट डायवर्जन की समस्या से न जूझना पड़े.

जेपी गंगा पथ और अटल पथ पर रहेगा प्रतिबंध

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मैराथन के दौरान जेपी गोलंबर से चिल्ड्रेन पार्क तक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा. चिल्ड्रेन पार्क से आयुक्त कार्यालय होते हुए जेपी गंगा पथ के अंडरपास के दोनों लेन में भी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. इसी तरह अटल पथ की एक लेन पर भी निर्धारित समय के दौरान वाहन नहीं चल सकेंगे.

अशोक राजपथ पर भी ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है. दानापुर की ओर से आने वाले वाहनों को पुलिस लाइन तिराहा से ही बुद्ध मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा. इसके अलावा फ्रेजर रोड और एग्जीबिशन रोड से गांधी मैदान के गेट नंबर एक की ओर जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध रहेगा.

सुबह 3:30 बजे से शुरू होगी मैराथन

पटना मैराथन का आयोजन रविवार सुबह 3:30 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर एक से शुरू होगा. फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर की होगी. इसके अलावा 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की रन भी आयोजित की जाएगी. यह पूरा कार्यक्रम सुबह 7:15 बजे तक चलेगा.

प्रतिभागियों और वीआईपी के लिए अलग व्यवस्था

मैराथन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों और मेहमानों के लिए गांधी मैदान में पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है. वीआईपी और वीवीआईपी गेट नंबर 12 से प्रवेश करेंगे, जबकि प्रतिभागियों के लिए गेट नंबर पांच तय किया गया है. मीडियाकर्मियों को गेट नंबर 10 से प्रवेश मिलेगा, जबकि अन्य लोगों के लिए गेट नंबर छह निर्धारित किया गया है.

पटना ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे

Also Read: बिहार के 4 लाख छात्रों को नहीं मिल पाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ, जानिए मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन