पटना में भाजपा दफ्तर के बाहर पुलिस ने वार्ड सचिवों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखिए तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

राजधानी पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर वार्ड सचिवों ने अपनी सरकार की ओर से नियुक्ति रद्द किए जाने को लेकर जमकर हंगामा किया है.

विज्ञापन

सोमवार को अपनी मांगों को लेकर वार्ड सचिव भाजपा दफ्तर के बाहर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वार्ड सचिवों को वहां से हटाने का प्रयास करने लगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

इस दौरान दोनों के बीच झड़प हो गया. हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान वार्ड सचिवों ने भी जमकर पत्थर बरसाए.

undefined

स्थिति नियंत्रण से बाहर निकलते देख पुलिस की टीम वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी दागे. इस दौरान पूरे वीरचंद पटेल मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही. भाजपा कार्यालय के बाहर रणक्षेत्र जैसा नजारा देखने को मिली.

undefined

इस दौरान करीब दर्जन भर वार्ड सचिव घायल हो गये हैं, जबकि आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियो के भी घायल होने की सूचना है. काफी जद्दोजहद के बाद प्रशासन ने हालात को सामान्य बनाया.

undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन