Video: परिसीमन और महिला आरक्षण बिल पर पप्पू यादव बोले- OBC महिलाओं को भी मिले 50 फीसदी रिजर्वेशन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
पप्पू यादव ने महिला आरक्षण व परिसीमन बिल पर BJP को निशाने पर लिया. OBC, SC, EBC महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग और परिसीमन को सीट चोरी की साजिश बताया.
Pappu Yadav on Women Reservation : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने भाजपा पर महिलाओं के मुद्दे का राजनीतिकरण करने और परिसीमन के नाम पर विपक्ष की सीटें कम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया. पप्पू यादव ने कहा कि सरकार हर फैसले में हड़बड़ी दिखाती है, जबकि महिला आरक्षण बिल पहले ही कांग्रेस और भाजपा की सहमति से पास हो चुका है.
OBC, SC और EBC महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की मांग
मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को बराबरी का सम्मान देना चाहती है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा वास्तव में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करना चाहती है, तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण क्यों नहीं देती? उन्होंने महिला आरक्षण में OBC, SC और EBC वर्ग की महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण देने की मांग की.
परिसीमन को बताया सीट चोरी की साजिश
परिसीमन पर सवाल उठाते हुए सांसद ने पूछा कि लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का आधार क्या होगा? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदी पट्टी में सीटें बढ़ाने पर ध्यान दे रही है और दक्षिण भारत के हितों की अनदेखी कर रही है. असम और जम्मू-कश्मीर में हुए परिसीमन का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्षी दलों की सीटें प्रभावित करने का भी आरोप लगाया.
ये भी पढ़ें: Video: मदुरै में CRPF जवानों पर लोगों ने बरसाए फूल, दीपथून विवाद में अब क्या होगा?
क्या है परिसीमन बिल?
परिसीमन का मतलब आबादी और तय संवैधानिक मानकों के आधार पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं तथा सीटों का पुनर्निर्धारण करना है. केंद्र सरकार के प्रस्ताव में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत तक बढ़ाने और महिला आरक्षण को 2029 के चुनाव से लागू करने की तैयारी है.
विपक्ष की सहमति से हो परिसीमन: पप्पू यादव
पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि वह परिसीमन के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इसकी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि परिसीमन देश की जनसंख्या के सही आधार पर और विपक्ष की सहमति से होना चाहिए. उनका आरोप है कि सरकार जल्दबाजी में विधेयक लाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस की मदद से राज्यसभा पहुंचे शरद पवार, क्या अब BJP की मदद से मोदी सरकार में मंत्री बनेंगी बेटी सुप्रिया?
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
