Bihar News: सीएम के निर्देश पर विस परिसर में शराब की बोतलें मिलने की जांच शुरू, एफएसएल जांच से होगा खुलासा

Updated:
विज्ञापन

Bihar News मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण और डीजीपी एसके सिंघल ने विधानसभा मुख्य प्रवेश द्वार निकट पार्क में करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया. इस दौरान पटना के डीएम डॉ चंदशेखर सिंह व एसएसपी उपेद्र शर्मा भी उनके साथ रहे.

विज्ञापन

सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर मंगलवार की शाम विधानमंडल परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलने की जांच शुरू हो गयी. विधानसभा अध्यक्ष की सहमति के बाद देर शाम मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण और डीजीपी एसके सिंघल ने विधानसभा मुख्य प्रवेश द्वार निकट पार्क में करीब आधे घंटे तक निरीक्षण किया. इस दौरान पटना के डीएम डॉ चंदशेखर सिंह व एसएसपी उपेद्र शर्मा भी उनके साथ रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

निरीक्षण के बाद मुख्य सचिव ने कहा कि विधानमंडल परिसर में शराब की खाली बोतलें मिलना सामान बात नहीं है. फिलहाल हमलोग जांच कर रहे है. अभी कुछ भी कहना मुश्किल है. लेकिन, बोतलें किसी मकसद से लायी गयी लग��ी है. वही, डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि मामले की जांच शुरू हो गयी है.

तेजस्वी : मेरे सवालो के जवाब नहीं दिये, सीएम बोले- सवाल सोशल मीडिया पर भेजते है, मैं उसे नहीं देखता

सदन में नेता पतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम से कहा कि आपने मेरे दोनों सवालों के जवाब अब तक नहीं दिये. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने मुझे सवाल भेजे ही कहां है. आप सोशल मीडिया पर डालते है, जिसे मैं देखता नहीं हूं. अगर सोशल मीडिया पर सवाल करेंगे, तो जवाब कहां से दूंगा. मुझे लिखित रूप में सवाल भेजने से पहले आपके सवाल अखबारों में छपते है, तो मैं इनका उत्तर कैसे दे सकता हूं. सीएम ने कहा कि लिखित में सवाल कीजिए, तब लिखित में उत्तर दूंगा.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन