ePaper

बिहार में अब सभी डीसी बिल और यूसी जमा होंगे ऑनलाइन, वित्त विभाग ने सभी विभागों को दी ट्रेनिंग

Updated at : 18 Aug 2021 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अब सभी डीसी बिल और यूसी जमा होंगे ऑनलाइन, वित्त विभाग ने सभी विभागों को दी ट्रेनिंग

राज्य के सभी विभागों अब ऑनलाइन ही डीसी (डिटेल कंटीजेंसी) बिल और यूसी (यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट) जमा कर सकते हैं. वित्त विभाग ने ऑनलाइन ट्रेजरी और वित्तीय कार्य करने के लिए खासतौर से तैयार प्रणाली सीएफएमएस (कॉम्प्रेहेंसिव फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) में यह व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

पटना. राज्य के सभी विभागों अब ऑनलाइन ही डीसी (डिटेल कंटीजेंसी) बिल और यूसी (यूटीलाइजेशन सर्टिफिकेट) जमा कर सकते हैं. वित्त विभाग ने ऑनलाइन ट्रेजरी और वित्तीय कार्य करने के लिए खासतौर से तैयार प्रणाली सीएफएमएस (कॉम्प्रेहेंसिव फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) में यह व्यवस्था की गयी है.

सभी विभाग वित्तीय वर्ष 2019-20 से खजाने से एसी बिल के माध्यम से निकाली जाने वाली राशि के खर्च का हिसाब डीसी बिल के माध्यम से सीएफएमएस के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. बिलों की फिजिकल कॉपी जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी.

विभागों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले ग्रांट को खर्च करने के बाद इसका यूसी भी ऑनलाइन ही जमा कर सकते हैं. परंतु इससे पहले यानी वित्तीय वर्ष 2018-19 तक के सभी डीसी बिल और यूसी को ऑफलाइन ही जमा करना होगा.

इन्हें ऑनलाइन जमा करने की कोई व्यवस्था फिलहाल नहीं की गयी है. वित्त विभाग के अधिकारियों ने इस प्रणाली को सही तरीके से अमलीजामा पहनाने से संबंधित ट्रेनिंग सभी विभागों को मंगलवार को दी.

मुख्य सचिवालय के सभागार में आयोजित इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में एजी के अधिकारी भी थे. सभी विभागों में इसका हिसाब रखने वाले संबंधित पदाधिकारी थे. बताया गया कि वे सीएफएमएस में कैसे इन दोनों बिल को जमा करें और इसे जमा करने के दौरान आने वाली बाधाओं को कैसे दूर करें. ऑनलाइन जमा होने वाले ये सभी बिल ऑनलाइन ही एजी के पास भेजे जायेंगे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन