ePaper

NOU Admission: 31 तक होगी नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में जारी

Updated at : 30 Aug 2022 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
NOU Admission: 31 तक होगी नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नामांकन, ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों मोड में जारी

एनओयू में 107 विषयों की पढ़ाई होती है. नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना में विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में नामांकन की तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित है. वहीं, छात्राओं को नामांकन शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है.

विज्ञापन

मधेपुरा. नालंदा खुला विश्वविद्यालय पटना में विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में नामांकन की तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित है. ठाकुर प्रसाद कॉलेज मधेपुरा के प्राचार्य डॉ कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि कॉलेज के अध्ययन केंद्र कोड 242 पर ऑनलाइन-ऑफलाइन नामांकन जारी है.

एनओयू में 107 विषयों की पढ़ाई होती है

प्राचार्य डॉ कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि एनओयू में 107 विषयों की पढ़ाई होती है. वर्ष 2022 के शैक्षणिक सत्र के प्रथम वर्ष के लिए सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीबीए, बीसीए, एमएलआइएस व बीएलआइएस, एमसीए, योग, पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इन्टीरियर डेकोरेशन, कम्प्यूटर नेटवर्किंग, हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद कोर्स आदि में नामांकन जारी है. उन्होंने बताया कि एनओयू के सभी पाठ्यक्रमों की अपनी अध्ययन सामग्री है. यह काफी सरल-सहज भाषा में तैयार की गई है और यह सामग्री सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क दी जाती है. इसमें असीमित सीट है.

छात्राओं को नामांकन शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट

डॉ कैलाश प्रसाद यादव ने बताया कि छात्राओं को नामांकन शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट का प्रावधान है. नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक निर्धारित है. उन्होंने बताया कि ससमय नामांकन, ससमय परीक्षा व ससमय परीक्षाफल एनओयू की पहचान बन गई है. यह सभी वर्गों में शिक्षा का अलख जगा रहा है और वैसे लोग जो किसी कारणवश औपचारिक डिग्री प्राप्त नहीं कर पाते हैं, एनओयू उनके लिए वरदान की तरह है.

इग्नू अध्ययन केंद्र में परीक्षा जारी

वहीं, बता दें कि मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित केपी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र में जून 2022 सत्रांत परीक्षा आयोजित की जा रही है. 22 जुलाई से लेकर के पांच सितंबर तक होगी. परीक्षा में 29 अगस्त को स्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय, स्नातकोत्तर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, बीएड डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा आयोजित की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन