औरंगाबाद में कुख्यात अपराधी दिनेश पासवान गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

Updated at : 25 Jun 2023 4:09 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में कुख्यात अपराधी दिनेश पासवान गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस बरामद

आज औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल दिनेश पासवान को धर दबोचा है. पुलिस ने उसके पास से 1 देसी कट्टा, 2 कारतूस तथा एक बाइक भी बरामद किया है.

विज्ञापन

औरंगाबाद. आज औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. उसने जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल दिनेश पासवान को धर दबोचा है. पुलिस ने उसके पास से 1 देसी कट्टा, 2 कारतूस तथा एक बाइक भी बरामद किया है. औरंगाबाद एसपी स्वप्ना जी मेश्राम ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि गिरफ्तार दिनेश एक कुख्यात अपराधी है. उसे ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा से गिरफ्तार किया गया है. औरंगाबाद पुलिस को कई मामले में बर्षों से इसकी तलाश थी.

बिहार से झारखंड तक की पुलिस को थी तलाश

जिला पुलिस की ओर से जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल दिनेश पासवान हत्या, लूट, डकैती जैसे संज्ञेय कांडों में आरोपित है. जिले के विभिन्न थानों में दिनेश के ऊपर लूट के 18 मामले दर्ज हैं. इसके अलावा आसपास के जिलों तथा पड़ोसी राज्य झारखंड में भी वह वांछित रहा है. फ़िलहाल दिनेश पासवान की गिरफ़्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. एसपी ने बताया कि ओबरा थाने में इसके खिलाफ लूट व डकैती के सात, जबकि बारुण में एक, मदनपुर में एक, मुफ्फसिल थाना में दो, हसपुरा थाना में दो एवं दाउदनगर थाना में लूट व डकैती के तीन कांडों में यह आरोपित है.

स्‍पीडी ट्रायल चलाया जाएगा

इसके अलावा पटना जिले के शाहजहांपुर थाने में भी इसके खिलाफ डकैती एवं आर्म्स एक्ट के अलग-अलग दो कांड दर्ज हैं. यह अंतरराज्यीय अपराधियों के गिरोह में शामिल होकर भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है. झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज थाना में इसके खिलाफ डकैती का मामला दर्ज है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधी के खिलाफ दर्ज कांडों का स्‍पीडी ट्रायल चलाया जाएगा और जल्द सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा. एसपी ने बताया कि जिले में जीटी रोड से लेकर औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर कांटी लगाकर वाहनों की लूटपाट करने की घटना को भी अंजाम दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन