North East Express Train Derails: तेज आवाज के बाद पलटे छह डिब्बे, देखें ट्रेन हादसे के बाद की तस्वीरें

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

बक्सर के पास ट्रेन हादसा. रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट के 6 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. ट्रेन दिल्ली से गोवाहाटी के तिनसुकिया जा रही थी. अब तक चार यात्री की मौत होने की सूचना नहीं है, जबकि 60 से 70 लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन
undefined

अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है. स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गये हैं. घायलों को डिब्बों से बाहर निकाला जा रहा है. प्राथमिक उपचार केंद्र और सदर अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

रेलवे के अधिकारी अब तक नहीं पहुंचे हैं. एक यात्री का पैर कट जाने की सूचना आ रही है. जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. बक्सर एसपी दुर्घटना स्थल पर खुद राहत कार्य को देख रहे हैं. जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है.

undefined

अंधेरे की वजह से राहत कार्य में परेशानी हो रही है. घायलों को पीएमसीएच पटना भेजा जा रहा है. पटना से रेवले के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. रेलवे ने हादसे की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है.

undefined

पटना का नंबर 9771449971 और दानापुर का नंबर है 8905697493. आरा का नंबर 8306182542 और कॉमन नंबर है 7759070004. बक्सर एसडीएम ने अनुमंडल अस्पताल और सदर अस्पताल के साथ साथ निजी डॉक्टरों को भी इलाज के लिए आगे आने की अपील की है. उन्होंने निजी एम्बुलेंस चालकों से भी अपील की है.

undefined

इधर पटना के पीएमसीएच प्रशासन ने तमाम डॉक्टरों को अस्पताल बुलाया है. बक्सर के डीएम अंशुल अग्रवाल ने बताया है कि एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गयी है. राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है. इधर पटना एम्स को अलर्ट कर दिया गया है. घायलों को एम्बुलेंस से पटना एम्स लाया जा रहा है.

undefined

बक्सर के सांसद अश्वनी चौबे ने बयान जारी कर कहा है कि वो नौगछिया से रघुनाथ पुर के लिए चल दिये हैं. आरपीएफ के डीआईजी और दानापुर के डीआरएम मौके पर पहुंचे. 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से संबंधित हेल्प डेस्क यात्री सुविधा के लिए बरौनी स्टेशन पर खोले गए है.

undefined

दानापुर और मुगलसराय से रेलवे प्रशासन ने राहत यान भेजा है. कहा जा रहा है कि आधे घंटे के अंदर दानापुर डीआरएम मौके पर पहुंच जायेंगे. इधर घायलों को पटना और बनारस भेजने की बात कही जा रही है.

undefined

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि घटना की जानकारी जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय नेताओं को दे दी गयी है. इधर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बक्सर प्रशासन से बात की है और राहत कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिया है.

undefined
undefined
undefined
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन