बिहार: सिमरिया घाट को लेकर मंत्री संजय झा ने की बड़ी घोषणा, बताया- मंगलवार को सीएम करेंगे इसका शिलान्यास

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2023 10:43 AM

विज्ञापन

बिहार के सिमरिया घाट के विकास को लेकर सरकार काफी गंभीर है. रविवार को जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर सिमरिया घाट पर विकास कार्य के होने वाले शिलान्यास के बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन

बिहार के सिमरिया घाट के विकास को लेकर सरकार काफी गंभीर है. रविवार को जल संसाधन मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर बताया कि हमें खुशी है कि मिथिला सहित पूरे बिहार के लोगों की आस्था के प्रमुख केंद्र, पावन सिमरिया धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण की जल संसाधन विभाग, बिहार की योजना का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 30 मई को संध्या 5 बजे संपन्न होने जा रहा है. मंत्री आमजनता को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है. इसके साथ ही, संजय झा ने सिमरिया के एतिहासिक और धार्मिक महत्व को भी बताया है.

2017 सिमरिया में लगा था महाकुंभ

संजय झा ने बताया कि बेगूसराय जिले में स्थित सिमरिया धाम में उत्तरवाहिनी गंगा होने के कारण इसका धार्मिक महत्व काफी अधिक है.हर साल कार्तिक मास में यहां कल्पवास मेले की परंपरा सदियों से चली आ रही है.सिमरिया कल्पवास मेले को एक दशक से अधिक से राजकीय मेला का दर्जा प्राप्त है. यहां वर्ष 2011 में अर्ध कुंभ और 2017 में महाकुंभ का भी आयोजन हो चुका है. इसके अलावा स्नान, मुंडन और धार्मिक अनुष्ठान के लिए सालोभर काफी श्रद्धालु और साधु-संत सिमरिया आते रहते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था.

Also Read: बिहार में हरिद्वार सा दिखेगा सिमरिया धाम, सीएम नीतीश कुमार राज्य को देंगे बड़ा तोहफा
सीएम ने कल्पवास में लोगों का लिया था फिडबैक

बिहार के जल संसाधन मंत्री ने अपने ट्वीट में बताया कि मुख्यमंत्री ने नवंबर 2022 में सिमरिया धाम में लगे कल्पवास मेले में भ्रमण कर श्रद्धालुओं तथा साधु-संतों का फीडबैक लिया था और संपूर्ण कल्पवास क्षेत्र के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार ‘कॉन्सेप्ट प्लान’ की समीक्षा कर विस्तृत योजना (DPR) बनाने के निर्देश दिये थे. जल संसाधन विभाग द्वारा तैयार 114.97 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना को 22 मार्च 2023 को राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिल गई. इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इसका शिलान्यास होने जा रहा है.

जल संसाधन विभाग देगा बड़ा तोहफा

संजय झा ने बताया कि जल संसाधन विभाग ने सिमरिया में राजेंद्र सेतु और निर्माणाधीन सिक्स-लेन पुल के बीच में गंगा नदी के बायें तट पर आवश्यकतानुसार उच्चीकरण, सुदृढ़ीकरण और शीट पाइलिंग कराते हुए करीब 550 मीटर लंबाई में सीढ़ी घाट के निर्माण के साथ-साथ में संपूर्ण कल्पवास क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का निर्माण कराएगा. योजना में रीवर फ्रंट का विकास, स्नान घाट के पास चेंजिंग रूम का निर्माण, स्नान घाट के समानांतर सुरक्षा व्यवस्था, गंगा आरती के लिए विनिर्दिष्ट स्थल का निर्माण, धार्मिक अनुष्ठान के लिए मंडप का निर्माण, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था एवं लैंडस्केपिंग, शौचालय परिसर, धर्मशाला परिसर, शेडेड कैनोपी, वाच टावर, पाथ-वे एवं प्रकाशीय व्यवस्था इत्यादि का निर्माण शामिल है. इन सभी कार्यों को शिलान्यास के उपरांत 18 महीने में पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन