बिहार: संविधान दिवस पर JDU की भीम संसद का आयोजन, लोगों की उमड़ी भारी भीड़, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Constitution Day 2023 : बिहार के पटना में स्थित वेटनरी कॉलेज में JDU की भीम संसद का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ पहुंची है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री मौजूद रहें.

विज्ञापन
undefined

पटना के वेटनरी कॉलेज में JDU के द्वारा भीम संसद का आयोजन किया गया है. संविधान दिवस के मौके पर यह विशेष आयोजन हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री इस कार्यक्रम में पहुंचे.

undefined

मंत्री अशोक चौधरी, विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, जमा खान के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह आदि इस कार्यक्रम में पहुंचे. सीएम ने लोगों को संबोधित भी किया.

undefined

संविधान दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ है. इसमें सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि भारी संख्या में यहां लोग आए है. राज्य के सर्वे में अनुसूचित जाति की संख्या बढ़ी है.

undefined

सीएम ने इस दौरान घोषणा की है कि विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए अभियान चलेगा. सीएम ने इस कार्यक्रम में जानकारी दी है कि उन्होंने बहुत दिनों तक केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार किया था. लेकिन, अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा.

undefined

सीएम ने जानकारी दी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना राज्य के लिए काफी फायदेमंद होगा. इससे मात्र दो साल के अंदर ही गरीबी दूर हो जाएगी.

undefined

मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य के विकास के लिए सरकार की ओर से कई कार्य किए गए है. वहीं, आज का दिन खास है. मालूम हो कि इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया था. मंच भी बढ़िया तौर पर सजाया गया था.

undefined

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी इस दौरान लोगोंं को संबोधित किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की.

undefined

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे. इन्होंने भी लोगों का संबोधन किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन