निरहुआ का हाथ पकड़कर फैन ने कर दिया ऐसा काम, भोजपुरी स्टार बोले- उसने सोचा थोड़ा रख लेता हूं
निरहुआ, फोटो- इंस्टाग्राम
भोजपुरी बवाल में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि एक फैन से जब वह हाथ मिलाने पहुंचे तो उसने एक्टर को काटना शुरू कर दिया था.
Bhojpuri Bawal: भोजपुरी बवाल का 5 सितंबर को ग्रैंड फिनाले होने वाला है. इसमें दर्शकों ने पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, निरहुआ और तेज प्रताप यादव जैसे स्टार्स की लाइफ को काफी करीब से देखा.
आपके शहर में
Manisha Rani Asked This Question To Bhojpuri Stars: मनीषा रानी ने भोजपुरी स्टार्स से पूछा ये सवाल
जियो हॉटस्टार ने एक भोजपुरी बवाल का एक प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें मनीषा रानी आम्रपाली दुबे, रानी चटर्जी और दिनेश लाल यादव से पूछती हैं कि आप लोगों की फैन फॉलोइंग नहीं फैन आर्मी है, लेकिन मुझे एक बात जानना है, सोशल मीडिया पर आने से पहले आप लोगों के फैस कैसे प्यार और नफरत जाहिर करते थे.
View on Instagram
When Nirahua Was Bitten By A Fan: निरहुआ को जब एक फैन ने काट लिया था
इसपर निरहुआ कहते हैं मेरा तो बहुत खतरनाक वाला हुआ है. यह सुनकर कृष्णा अभिषेक कहते हैं आपके तो बहुत सारे हुए हैं. फिर भोजपुरी स्टार आगे कहते हैं, मतलब हम लोग स्टेज पर हैं, जब भी कोई आता है पास, तो उनको दूर नहीं रखते हैं, हम गए अपने फैन के पास और हाथ मिलाये. उसने पहले तो मेरे साथ हाथ मिलाया और फिर उसे लगा कि इससे क्या होगा. फिर वह काटने लगा. उसको जरूर लगा होगा कि थोड़ा सा रख लेता हूं निरहुआ को. ये घटना सुनकर वहां मौजूद सारे स्टार्स हंसने लगे.
लाइमलाइट में रहे निरहुआ
शो में निरहुआ काफी बार लाइमलाइट में रहे. सबसे पहले तो आम्रपाली दुबे संग उनका रिश्ता. जिसमें शुभांकर मिश्रा ने काफी तीखे सवाल पूछे कि आप दोनों बता क्यों नहीं देते प्यार में हैं. हालांकि दोनों ने एक दूसरे को दोस्त बताया. इसके बाद पाखी हेगड़े आईं और उन्होंने कहा कि दिनेश संग उनका रिश्ता काफी पर्सनल था और एक्टर ने उन्हें शादी तक के लिए प्रपोज किया था.
ये भी पढ़ें: 'Bhojpuri Bawaal' में ऐसा क्या बोल गईं आम्रपाली दुबे? निजी जिंदगी के इन बयानों पर मचा भारी घमासान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए