नौ दिन बीत गये, निगम के अधिकारी नहीं कर पाये डीजल की व्यवस्था, बिहार के इस स्मार्ट सिटी में लगा है कूड़े का अंबार
नगर आयुक्त का पद रिक्त होने और प्रभारी नगर आयुक्त को वित्तीय प्रभार नहीं मिलने के कारण शहर में सफाई की स्थिति नारकीय हो गयी है.
भागलपुर. नगर आयुक्त का पद रिक्त होने और प्रभारी नगर आयुक्त को वित्तीय प्रभार नहीं मिलने के कारण शहर में सफाई की स्थिति नारकीय हो गयी है.
आपके शहर में
31 जनवरी से एक माह की राशि नहीं देने के कारण पेट्रोल पंप वालों ने डीजल देना बंद कर दिया है. इससे सफाई की बड़ी गाड़ी कंपेक्टर से लेकर छोटी गाड़ी ऑटो ट्रिपर से कूड़ा का उठाव बंद हो गया है.
कूड़ा उठाव बंद होने से शहर में नौ दिन से कूड़ा बजबजा रहा है. लेकिन देखने वाला कोई नहीं. इस समस्या पर पार्षद भी चुप हैं. निगम के अधिकारी भी कोई उपाय भी नहीं कर रहे हैं.
बस यही कह रहे हैं कि देखते हैं. वहीं इस समस्या को लेकर मेयर ने प्रधान सचिव से लेकर डीएम तक को जानकारी दी थी.
डीजल को लेकर उप नगर आयुक्त प्रफुल्ल चंद्र यादव ने बताया कि बुधवार को प्रभारी नगर आयुक्त कार्यालय आ जायेंगे. उसके बाद आगे की योजना तय की जायेगी.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए