ePaper

New Year 2021: मात्र 500 रुपये में करें पटना से पावापुरी-राजगीर की सैर, नये साल को लेकर बिहार पर्यटन निगम का नया पैकेज

Updated at : 22 Dec 2020 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
New Year 2021: मात्र 500 रुपये में करें पटना से पावापुरी-राजगीर की सैर, नये साल को लेकर बिहार पर्यटन निगम का नया पैकेज

कुमार ने बताया कि टिकट के साथ मिनरल वॉटर दिया जायेगा और गाइड की सुविधा मिलेगी. खाने-पीने की व्यवस्था पर्यटकों को खुद करनी होगी. यह प्रावधान कोविड को लेकर किया गया.

विज्ञापन

पटना. अगर आप नये साल में परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के स्पेशल टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए प्रति पर्यटक केवल 500 रुपये खर्च करने होंगे.

निगम के ट्रैवल प्रबंधक सुमन कुमार ने अनुसार 25 दिसंबर से दो जनवरी 2021 तक पटना-पावापुरी-नालंदा- राजगीर के लिए स्पेशल टूर पैकेज तैयार किया गया है.

इस टूर पैकेज के लिए पर्यटक 22 दिसंबर से एडवांस बुकिंग करा सकते हैं. इस एकदिवसीय पैकेज के तहत बस सुबह सात बजे पर्यटन निगम के मुख्यालय से खुलेगी और रात आठ बजे पटना वापस लौट अायेगी.

इसके लिए ट्रेवलर और डेकर बस को विशेष रूप से सैनिटाइज किया जा रहा है. साथ ही सोशल डिस्टैंसिंग का सख्ती से पालन किया जायेगा.

पर्यटकों को नांलदा भग्नावशेष देखने के लिए प्रवेश टिकट और रोपवे का टिकट खुद लेने होंगे. पर्यटकों को प्रवेश टिकट ऑनलाइन मिलेगा.

कुमार ने बताया कि टिकट के साथ मिनरल वॉटर दिया जायेगा और गाइड की सुविधा मिलेगी. खाने-पीने की व्यवस्था पर्यटकों को खुद करनी होगी. यह प्रावधान कोविड को लेकर किया गया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन