नवादा में रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, ननिहाल जाने के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन

Nawada News : नवादा के नरहट में ननिहाल जा रहे युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है, परिजनों में मचा कोहराम.

विज्ञापन

Nawada News : जिले के नरहट थाना क्षेत्र में शनिवार को चातर होल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में तेजी से फैल गयी, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के करमा केंदुआ गांव निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र नंदू यादव के रूप में हुई है. वह हासापुर निवासी विक्कू यादव का भगिना बताया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ननिहाल जाने के लिए घर से निकला था युवक

बताया जाता है कि नंदू यादव अपने गांव करमा केंदुआ से ननिहाल हासापुर आने के लिए निकला था. इसी दौरान चातर होल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिलने की सूचना सामने आयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी और वे आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे.

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शुरू की छानबीन

सूचना मिलने के बाद नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मौके का जायजा लिया और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी. घटनास्थल के आसपास भी जांच-पड़ताल की गयी.

मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच जारी

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है. युवक रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचा और उसकी मौत किस वजह से हुई, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

परिजनों में मचा कोहराम

नंदू यादव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ननिहाल आने के दौरान युवक की मौत की खबर से हासापुर और करमा केंदुआ गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन