तुंगी पंचायत के आधा दर्जन वार्डों में पानी के लिए मचा हाहाकार

Updated at : 09 May 2024 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
तुंगी पंचायत के आधा दर्जन वार्डों में पानी के लिए मचा हाहाकार

पंचायत समिति सदस्य ने डीएम को दिया आवेदन

विज्ञापन

एक मोटर से पानी की होती थी आपूर्ति, वह भी ठप

फोटो कैप्शन- हिसुआ के तुंगी गांव में पानी के लिए जमा लोगों की भीड़.

प्रतिनिधि, हिसुआ

हिसुआ की तुंगी पंचायत के वार्ड- 03, 04, 05, 07, 08 और 09 में जल-नल योजना के तहत पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह से ठप है. इसकी वजह से ग्रामीणों को पानी की बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है. तुंगी भाग 05 की पंचायत समिति सदस्य संजना कुमारी सहित ग्रामीणों ने डीएम को आवेदन देकर पानी की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल करने की गुहार लगायी है. पीएचइडी विभाग को भी आवेदन दिया है. पंचायत समिति सदस्य संजना कुमारी, समाजसेवी सुबोध कुमार, गोपाल लाल, गौतम कुमार सहित वहां के ग्रामीणों ने बताया कि यहां पीएचइडी विभाग से पानी की आपूर्ति की जाती थी. एक साल पहले एक मोटर खराब है. और इस गरमी में जलस्तर नीचे चले जाने की वजह से दूसरे मोटर से भी पानी आना बंद हो गया है. इस एक मोटर से सुबह पानी की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब वह भी नहीं हो पा रही है. लोगों का कहना है कि लगभग तीन हजार की आबादी पानी की परेशानी झेल रहे हैं. ग्रामीणों ने डीएम से जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लेकर पानी की आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन