रजौली: डिलवा स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Author Kr manish dev|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

थाना गेट का फोटो| Prabhat Khabar Network

नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में डिलवा रेलवे स्टेशन के पास एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. प्राथमिक जांच में वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है. पुलिस उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत अंतर्गत डिलवा रेलवे स्टेशन के समीप बीती देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रजौली थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार के निर्देशन में एसआई सचिन कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और दुर्घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा मृतक

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एसआई सचिन कुमार ने बताया कि प्राथमिक जांच और स्थानीय ग्रामीणों से की गई पूछताछ से प्रतीत होता है कि मृतक युवक संभवतः मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) था, जिसे पूर्व में भी कभी-कभी क्षेत्र में घूमते देखा गया था. मृतक स्थानीय निवासी नहीं लग रहा है, जिसके कारण उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी.

ट्रेन की तेज टक्कर के कारण युवक का एक हाथ बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था.

72 घंटे के लिए मॉर्चुरी में रखा गया शव

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया.

पोस्टमार्टम के पश्चात शव की शिनाख्त (पहचान) कराने के उद्देश्य से उसे अगले 72 घंटों के लिए शव गृह (मॉर्चुरी) में सुरक्षित रखवाया गया है. फिलहाल रजौली पुलिस आसपास के थानों और सीमावर्ती क्षेत्रों में फोटो व जानकारी साझा कर मृतक के परिजनों का पता लगाने तथा पहचान स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन