ईंट भट्ठा के मुंशी का मिला शव

Updated:
विज्ञापन

परिजनों नें लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन

हिसुआ़ थाना क्षेत्र के गया-नवादा पथ स्थित खानपुर वाटर पार्क के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृत व्यक्ति की पहचान नेमदारगंज थाना क्षेत्र स्थित कलौंदा निवासी स्वर्गीय लखन शर्मा के 48 वर्षीय पुत्र श्रवण ठाकुर के रूप में हुई है. मृतक श्रवण ठाकुर खानपुर स्थित पार्वती भट्ठा पर मुंशी का काम किया करता था. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह ने बताया कि खानपुर स्थित आदर्श वाटर पार्क के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. प्रथम दृष्टया हीटवेव के कारण मृत्यु की संभावना दिखाई पड़ती है. वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं हकीकत सामने आयेगी. जानकारी देते हुए मृतक का बड़ा पुत्र पवन शर्मा ने बताया कि मेरे पिताजी ईंट-भट्ठा पर काम किया करते थे. हीटवेव से उनकी मृत्यु नहीं हुई है. मेरे पिताजी की हत्या की गयी है. उसने बताया कि गुरुवार को 4:00 के करीब मुझे लोगों ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पिताजी वाटर पार्क के समीप मृत पड़े हुए हैं. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के रहस्य का पर्दा खुलेगा. मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया है. मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन