शौच के लिए गये तीन बालक डूबे, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

एक-दूसरे को बचाने में दो बच्चों की डूबने से गयी जान

विज्ञापन

गोविंदपुर.

प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र की बुधवारा पंचायत के रटनी गांव मे बुधवार को गांव के समीप पाथर पुल के पास पानी में डूबने से दो बालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं, तीसरा बालक पानी से किसी तरह बाहर निकाल पाया और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. दोनों मृत बालक स्कूल के छात्र थे. एक गांव के ही सरकारी विद्यालय में तीसरा वर्ग का छात्र था, तो दूसरा प्राइवेट स्कूल में एलकेजी में पढ़ाई करता था. मृत बालक की पहचान रटनी गांव के इरफान खान के 10 वर्षीय पुत्र अदनान खां व गांव के ही दूसरा अरमान खां का 10 वर्षीय पुत्र हसन खां के रूप में की गयी. पानी से बाहर निकला बालक अरमान खां के ही 10 वर्षीय पुत्र अली खां है. अली खान और मृत हसन खां दोनों जुड़वां भाई है.

एक साथ दो मासूमों की मौत से गांव में मातम:

मृतक के परिजनों ने बताया कि तीनों बच्चे शौच के लिए गये थे. तभी पैर फिसलने से एक बच्चा पानी में डूबने लगा. उसे डूबते देख दोनों बालक निकालने का प्रयास करने लगे. इस दौरान यह दोनों बालक भी पानी में डूबने लगा. अधिक पानी रहने के कारण दो बालक पानी में डूब गये. वहीं, एक बालक किसी तरह पानी से निकलकर शोरगुल करते हुए घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. घटना की सूचना पर उनके साथ ग्रामीण भी दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने पानी में डूबे बालकों को निकालने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबे दोनो बालक के शव को बाहर निकाल लिया गया. बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. इससे पूरा गांव शोक में डूब गया. एक साथ दो-दो मासूम की मौत से पूरा गांव स्तभ था. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

घटना की जानकारी स्थानीय थाना थाली को दी गयी. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम व अपर थानाध्यक्ष ललन कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया. मृतक का जुड़वा भाई अली खान ने बताया कि हम तीनों शौच करने के लिए घर के बगल पाथर पुल के पास गये हुए थे और शौच करने के बाद धोने के लिए सर्वप्रथम अदनान पानी के पास गया और पैर फिसल कर वह डूबने लगा. इतने में ही मेरा जुड़वा भाई अली खान उसे बचाने गया और वह भी डूबने लगा. इतने में ही दोनों को काफी बचाने का प्रयास किया, परंतु दोनों गहरे पानी में चले गये, इतना देख मैं दौड़कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन