अवैध बालू लदे दो ट्रक्टर जब्त, चालक फरार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तेतरिया में पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

मेसकौर. थाना क्षेत्र के तेतरिया से पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया हैं. ट्रैक्टर चालक भागने में कामयाब हो गया. बताया जाता है कि पुलिस ने अवैध बालू खनन, परिवहन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. उसके बावजूद भी बालू माफिया अवैध रूप से बालू उत्खनन व परिवहन करने से बाज नहीं आ रहे है. जानकारी देते हुए मेसकौर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार ने बताया कि पुलिस को आता देख दोनों चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. जिसे जब्त कर थाना लाया गया है. उन्होंने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के अंतर्गत ग्राम छोटकी तेतरिया फील्ड से दो अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को पकड़ा गया. चालक अंधेरा एवं झाड़ी का फायदा उठाकर भाग गया. अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन