नवादा: लंबित मामलों के निष्पादन में देरी पर एसपी नाराज, रजौली थाने का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण के मौके पर एसपी एवं थानाध्यक्ष के साथ अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने रजौली थाना का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने थाना की कार्यशैली, अभिलेखों और सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया. लंबित पुराने मामलों के निष्पादन में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

Nawada SP Police Station Inspection: रजौली थाना परिसर में सोमवार की शाम पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के औचक निरीक्षण से दिनभर प्रशासनिक गहमागहमी बनी रही. निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की समग्र कार्यशैली, अभिलेखों तथा उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से मुआयना किया. इस दौरान रजौली के एसडीपीओ केतन अशोक इंगोले तथा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

दैनिकी पंजी और सीसीटीएनएस का लिया जायजा

एसपी ने सर्वप्रथम थाना की दैनिकी पंजी, सीसीटीएनएस प्रणाली, महिला हेल्प डेस्क तथा परिसर की साफ-सफाई व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. उन्होंने सीसीटीएनएस पर दर्ज मामलों की ऑनलाइन प्रविष्टि और महिला सहायता केंद्र पर आने वाली शिकायतों के निष्पादन की स्थिति का जायजा लिया. परिसर की स्वच्छता पर संतोष जताते हुए इसे और बेहतर बनाये रखने का निर्देश दिया.

पुराने मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी केतन अशोक इंगोले ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने थाना के लंबित कांडों की बिंदुवार समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में एसपी ने वर्षों से लंबित चल रहे ‘लिगेसी’ यानी पुराने मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया और सभी अनुसंधानकर्ताओं से एक-एक कर मुकदमों की प्रगति रिपोर्ट मांगी.

अनुसंधान में हो रही देरी पर एसपी ने नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि पुराने से पुराने मुकदमों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए. उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

पारदर्शी पुलिसिंग पर दिया जोर

एसपी ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित कार्रवाई करने और पारदर्शी पुलिसिंग पर भी जोर दिया. उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को पूरी ईमानदारी, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी.

झारखंड सीमा पर बढ़ेगी निगरानी

झारखंड की सीमा से सटे होने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये. एसडीपीओ के अनुसार, एसपी ने पड़ोसी राज्य झारखंड से होने वाली अवैध सामानों की तस्करी तथा अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाने के निर्देश दिये. उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती इलाकों में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने को कहा.

ये पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान एसआई अरविंद पासवान, एसआई सचिन कुमार, एसआई स्नेहा कुमारी, एएसआई सत्यदेव प्रसाद, एएसआई राहुल कुमार, मालखाना प्रभारी एएसआई बीरेन्द्र पासवान, एएसआई कृत्य कांत झा, पीटीसी उपेंद्र कुमार, मुंशी अनीश आलम व चंदन कुमार के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन