नवादा में राशन कार्ड एंट्री कार्य में तेजी लाने का निर्देश, समय-सीमा में लंबित काम पूरा करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते अधिकारी

Nawada News : नवादा में राशन कार्ड एंट्री कार्य की समीक्षा बैठक हुई. अधिकारियों को लंबित कार्यों को समय-सीमा के भीतर शुद्धता के साथ पूरा करने का सख्त निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

Nawada News : राशन कार्ड से संबंधित एंट्री कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर शनिवार को समाहरणालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू ने की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवादा सदर एवं रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सीओ तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बैठक से जुड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रखंडवार राशन कार्ड एंट्री की प्रगति की हुई समीक्षा

बैठक में जिले में राशन कार्ड से संबंधित एंट्री कार्य की प्रखंडवार स्थिति की समीक्षा की गयी. प्रभारी जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से एंट्री कार्य की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.

एंट्री में गति के साथ शुद्धता का रखें ध्यान

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि राशन कार्ड की एंट्री में तेजी के साथ शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाए. पात्र लाभुकों से संबंधित आवश्यक प्रविष्टियों में किसी प्रकार की त्रुटि नहीं होनी चाहिए. इसके लिए संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में एंट्री कार्य की नियमित समीक्षा करें और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें.

समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर

बैठक में राशन कार्ड एंट्री कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों को लंबित कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया, ताकि जिले में राशन कार्ड से संबंधित एंट्री का कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा किया जा सके.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन