रजौली में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, मारपीट मामले का फरार नामजद भी धराया

Updated:
विज्ञापन

जेल जाते गिरफ्तार अपराधी

Nawada News : रजौली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक और मारपीट के नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. वहीं, मारपीट के मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपितों का मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिरगी गांव में छापेमारी की. इस दौरान गया जिले से चोरी हुई एक बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान गिरगी गांव निवासी प्रदीप राम के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने युवक के पास से बरामद बाइक को जब्त कर लिया है. प्रारंभिक पूछताछ में उससे चोरी के अन्य मामलों के संबंध में भी जानकारी ली जा रही है. जब्त बाइक और गिरफ्तार युवक के विरुद्ध रजौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

मारपीट मामले में फरार नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

वहीं, दूसरा मामला मुरहेना गांव से जुड़ा है. बीते जुलाई माह में छठियारी कार्यक्रम के दौरान गाने के बोल को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी थी. इस मामले में नीतीश कुमार के आवेदन पर पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना के बाद से नामजद अभियुक्त फरार चल रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुरहेना गांव निवासी गनौरी चौधरी के पुत्र लक्ष्मण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. उसे एसआई अरविंद पासवान के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया.

दोनों आरोपितों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों का शनिवार को मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान

थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और आपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन