रजौली के जेपीएस इंटरनेशनल स्कूल में राखी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में राखियों के संग बच्चे व शिक्षक व शिक्षिकाएं

Nawada News : रजौली के जे.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन, नन्हे छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला का अद्भुत प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली के घसीयाडीह बस स्टैंड स्थित जेपीएस इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल में रक्षाबंधन के अवसर पर राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा प्रथम से अष्टम तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली. प्रतियोगिता को भगत सिंह ग्रुप और रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप में बांटा गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

भगत सिंह ग्रुप में नायरा कुमारी ने हासिल किया प्रथम स्थान

कड़ी स्पर्धा के बीच भगत सिंह ग्रुप में कक्षा तीसरी की नायरा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा छठी के कुणाल कुमार ने द्वितीय और कक्षा चौथी की रिद्धि वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया. वहीं रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप में कक्षा सातवीं की स्नेहा कुमारी ने प्रथम, कक्षा आठवीं की प्राची कुमारी ने द्वितीय और इसी कक्षा की मोनिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर बांधी राखी

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक संतोष कुमार ने रक्षाबंधन को स्नेह और सुरक्षा का पवित्र पर्व बताया. अंग्रेजी शिक्षक संदीप कुमार वर्मा की देखरेख में छात्राओं ने छात्रों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखियां बांधीं. रक्षाबंधन के इस आयोजन में विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा. विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया.

सात दिनों की मेहनत से तैयार की गईं राखियां

अभिभावक जयपाल यादव और गायक जानिवार्षि ने बच्चों की सात दिनों की मेहनत से तैयार राखियों की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि इस तरह की रचनात्मक गतिविधियों से बच्चों की मानसिक क्षमता और कल्पनाशक्ति का विकास होता है. उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया.

Also Read : सूखे नशे के खिलाफ चेरियाबरियारपुर में जागरूकता रैली, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

सावन पूर्णिमा के पौराणिक महत्व की दी जानकारी

शिक्षिका अंशु कुमारी ने सावन पूर्णिमा के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने श्रीकृष्ण और द्रौपदी से जुड़ी कथा का उल्लेख करते हुए रक्षाबंधन के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की जानकारी दी.

Also Read : बेगूसराय के नावकोठी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 25 दिनों का टेक होम राशन वितरित

शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में निभाई भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में गणित शिक्षक मोहम्मद हमराज, कंप्यूटर शिक्षक उत्तम कुमार, रवि शंकर कुमार, दयानंद प्रसाद, सिवानी कुमारी, डॉली कुमारी, अक्षा परवीन, आफरीन सबरीन, गोलू वर्मा, सिमरन कुमारी, शाजिया शेख, पूजा देवी, माही कुमारी और आयुष कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

Also Read : दिल्ली रैली की तैयारी में जुटी भाकपा, साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन