नवादा में पानी की बोतलों के बीच छिपायी थी शराब की खेप, रजौली चेकपोस्ट पर नालंदा का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब और ट्रक के साथ उत्पाद बल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rajauli Liquor Seized : नवादा में उत्पाद विभाग ने पानी की बोतलों के बीच छिपायी 300 पेटी विदेशी शराब से भरे मिनी ट्रक को जब्त किया है. शराब तस्कर का तरीका हैरान करने वाला था. नालंदा का एक युवक गिरफ्तार हुआ है.

विज्ञापन

Rajauli Liquor Seized : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र स्थित चितरकोली समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है. शुक्रवार रात जांच के दौरान एक मिनी ट्रक 407 से ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 300 पेटी विदेशी शराब बरामद की गयी. पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पानी की बोतलों के बीच छिपायी गयी थीं शराब की पेटियां

शराब तस्करों ने खेप को जांच से बचाने के लिए अलग तरीका अपनाया था. ट्रक में शराब की पेटियां बीच में रखी गयी थीं, जबकि चारों तरफ पानी की बंद बोतलें रखकर उन्हें ढक दिया गया था. ट्रक तिरपाल से भी ढका हुआ था, ताकि बाहर से देखने पर उसमें केवल पानी की बोतलें नजर आएं.

गुप्त सूचना के बाद जांच चौकी पर बढ़ायी गयी सतर्कता

उत्पाद अधीक्षक नवादा गणेश चंद्रा के अनुसार, बिहार में पूर्ण मद्यनिषेध को लेकर बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित जांच चौकी पर लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. अभियान का नेतृत्व उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता कर रहे हैं. इसी दौरान शुक्रवार रात झारखंड से बिहार में शराब की बड़ी खेप लाये जाने की गुप्त सूचना मिली थी.

तलाशी में मिली ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 300 पेटी शराब

सूचना मिलने के बाद उत्पाद बलों ने जांच तेज कर दी. इसी क्रम में तिरपाल से ढके मिनी ट्रक 407 को रोककर तलाशी ली गयी. जांच के दौरान पानी की बोतलों के बीच छिपाकर रखी गयी फ्रूटी पैक में बंद ऑफिसर चॉइस ब्रांड की 300 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई.

नालंदा के समीर कुमार उर्फ सोनू गिरफ्तार

गिरफ्तार चालक की पहचान नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी स्व. पप्पू पासवान के पुत्र समीर कुमार उर्फ सोनू के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने उत्पाद विभाग को बताया कि वह शराब की खेप झारखंड के कोडरमा से बिहारशरीफ लेकर जा रहा था.

मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब और मिनी ट्रक के साथ गिरफ्तार चालक के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कार्रवाई के दौरान उत्पाद बलों के साथ गृहरक्षक के जवान भी मौजूद थे.

मेडिकल जांच के बाद आरोपी को भेजा गया जेल

उत्पाद विभाग के अनुसार, गिरफ्तार चालक की मेडिकल जांच करायी गयी. इसके बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Also Read : नवादा के धमौल बाजार में पानी के लिए भटक रहे लोग, एक महीने से खराब पड़े दो चापाकल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन